फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big statement of Trinamool Congress Said Partha Chatterjee was cancer for the party so had to be removed

तृणमूल कांग्रेस का बड़ा बयान: कहा- पार्टी के लिए कैंसर थे पार्थ चटर्जी, इसलिए हटाना पड़ा

Fri, 19 Aug 2022 09:35 PM IST
Abhishek Dixit अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 19 Aug 2022 09:35 PM IST
सार

इससे पहले तृणमूल के कद्दावर मंत्री व नेता फिरहाद हकीम और वरिष्ठ सांसद सौगत राय ने कहा था कि पार्थ को लेकर हम लोग लज्जित हैं। जिस पार्थ को हमलोग जानते थे वे यह नहीं हैं। अब उसी दल के एक और नेता ने उन्हें कैंसर बता दिया।

विज्ञापन
Big statement of Trinamool Congress Said Partha Chatterjee was cancer for the party so had to be removed
SSC स्कैम - फोटो : Social Media

विस्तार

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे करीबियों में से एक, सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले और करीब 11 साल तक मंत्री रहे तृणमूल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी अब पार्टी को कैंसर लगने लगे हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता और न्यू बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन प्रबीर साहा ने कहा कि बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पार्टी के लिए कैंसर की तरह थे और वे भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल थे, इसलिए उन्हें हटाना पड़ा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भी कैंसर होता है, तो इसे शरीर से निकाल दिया जाता है, इसी तरह पार्थ को भी निकाल दिया गया। साहा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही। बता दें कि पार्थ चटर्जी तृणमूल कांग्रेस सरकार में 2014 से 2021 तक शिक्षा मंत्री थे। पार्थ को ईडी ने ने जुलाई में बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इस दौरान जांच एजेंसी ने पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 50 करोड़ रुपये से अधिक नकद और सोना की बरामदगी की। ईडी ने उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया है। पार्थ की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने उन्हें सभी पदों से हटा दिया और उन्हें पार्टी से भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले तृणमूल के कद्दावर मंत्री व नेता फिरहाद हकीम और वरिष्ठ सांसद सौगत राय ने कहा था कि पार्थ को लेकर हम लोग लज्जित हैं। जिस पार्थ को हमलोग जानते थे वे यह नहीं हैं। अब उसी दल के एक और नेता ने उन्हें कैंसर बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed