फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big promises drowning in the rain, monsoon disturb cities Smartness

मानसून में स्मार्टलेस होते शहर, बारिश में डूबते बड़े-बड़े वादे

Sun, 08 Jul 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jul 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Big promises drowning in the rain, monsoon disturb cities Smartness

सामान्य मानसून की भविष्यवाणी के बावजूद देश में असामान्य बारिश हो रही है, ऐेसे में शहर को स्मार्ट बनाने वाले दावों की पोल भी खुल रही है। कहीं कहीं 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश हुई लेकिन पीने का पानी वहां भी नहीं है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि कुछ सालों से बारिश का ट्रेंड बदल रहा है। यह सिर्फ दुनिया में नहीं बल्कि भारत में भी पिछले तीन सालों में मानसून का पैटर्न बदला है। बारिश के इसी बदलते पैटर्न ने शहर कितना स्मार्ट है ये भी बता दिया है। सड़कों पर भरे पानी से यातायाद की समस्या को देखकर तो यही लगता है कि मानसून में शहर की स्मार्टनेस खत्म हो जाती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का मानना है कि 66 फीसदी संभावना सामान्य या ज्यादा बारिश होने की है। विभाग का मानना है कि सीजन के इन चार महीनों के दौरान सबसे ज्यादा संभावना 96-110 फीसदी बारिश होने की है। वहीं 66 फीसदी संभावना है जिसमें से 13 फीसदी संभावना सामान्य से ज्यादा बारिश की है। तो बता दें कि पिछले 10 साल में सिर्फ 3 बार अनुमान के आसपास मानसून रहा है। जबकि 50 सालों में औसत या सामान्य बारिश 96 -104 फीसदी के बीच रही है। मजेदार बात यह है कि मौसम विभाग हर साल लंबी अवधि के लिए मानसून का अनुमान जारी करता है। इसी के आधार पर औसत बारिश तय की जाती है। 
विज्ञापन


इस अंदाजे में 5 फीसदी कम या ज्यादा की गुंजाइश तो होती है यानी बारिश 105 फीसदी भी हो सकती है और 95 फीसदी भी। और पिछले दस सालों के अनुमान पर नजर डालें तों महज तीन बार ही मानसून का सही अनुमान लगा पाया है बाकी सालों में अनुमान वास्तविक बारिश में 7-9 फीसदी का अंतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सवाल उठता है कि मौसम विभाग ये भविष्यवाणी कैसे करता है? विभाग चार तरीके से बारिश की भविष्यवाणी करता है। शॉर्ट रेंज यानी 12 से 72 घंटे, मीडियम रेंज यानी 5 से 7 दिन, एक्सटेंडेट आउटलुक यानी 15 से 30 दिन और मंथली या लंबे समय की भविष्यवाणी।

बारिश हमारी अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है। देश की जीडीपी में कृषि क्षेत्र की करीब 15 फीसदी, जबकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। यही नहीं मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 50 साल में देश में औसत या सामान्य बारिश 96-104 फीसदी के बीच रही है। देश में जितनी बारिश साल भर में होती है उसमें से 75 से 80 मानसून में होती है । मध्य और उत्तर- पश्चिमी भारत में साल की 90 फीसदी से अधिक बारिश मानसून में होती है। 

Big promises drowning in the rain, monsoon disturb cities Smartness

आईआईटी बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने बताया कि 632 जिलों में से 238 जिलों में बरसात का पैटर्न बहुत तेजी से बदल चुका है। बारिश के 112 साल के आंकड़ों के अध्ययन पर नजर डालें तो इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान और गुजरात में सामने आया है। 1901 से 2013 के बीच राजस्थान  में 9 फीसदी तो गुजरात में 26.2 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।  

बारिश की बात जो चौंकाती है वह यह कि बारिश ने तो तेजी से रास्ता बदला लेकिन खेती किसानी में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। और जिस तरह से ट्रेंड बदल रहा है और बारिश का ट्रेंड स्थायी है तो फसल चक्र और शहरी ढांचे में जल्दी बदलाव किए जाने चाहिए।

यही नहीं शोध बताते हैं कि 1979 से 2015 के बीच एक दिन में भारी बारिश के मामले दो गुना बढ़ गए हैं। एक घंटे से भी कम समय में भारी बारिश से शहरों  में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। पिछले कुछ दशकों में यह ट्रेंड देखने में आया है कि शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे में बहुत तेज बारिश होने के मौके बढ़ गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल उत्तर पश्चिम में औसत का 100 प्रतिशत, मध्यभारत में 99 प्रतिशत, दक्षिण में 95 प्रतिशत और उत्तर पूर्व में 93 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई है। और अगर पूर्वानुमान के अनुसार देश में 97 प्रतिशत बारिश हुई तो यह लगातार तीसरा साल होगा जब मानसून सामान्य रहेगा। जबकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल मानसून में ड्राय-डे बढ़ेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed