{"_id":"5c47c61cbdec22738004e6da","slug":"big-news-will-primarily-under-focus-today-updates-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
Wed, 23 Jan 2019 07:10 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 23 Jan 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई-औरंगाबाद से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, आईएसआईएस मॉड्यूल का शक
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पहले महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्कॉट (एटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस ने मुंबई से सटे ठाणे जिले के मुंब्रा से चार और औरंगाबाद से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र एटीएस ने जिन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है वे सभी बंगलूरू की पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के बताए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण विभागीय आधार पर होगा: सुप्रीम कोर्ट
विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण विभागिय आधार पर होगा, न कि विश्वविद्यालय को इकाई मानकर। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि नियुक्ति में दिए जाने वाले आरक्षण में विश्विद्यालय को नहीं बल्कि विभाग को इकाई माना जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
मिजोरम में गणतंत्र दिवस समारोहों के बॉयकाट की अपील
मिजोरम में सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों के साझा मंच एनजीओ कोआर्डिनेशन कमेटी ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में गणतंत्र दिवस समारोहों के बॉयकाट की अपील की है। कमेटी के अध्यक्ष वानलालरुआता ने मंगलवार को यहां इसकी जानकारी दी।
पढ़ें पूरी खबर
अमित शाह की तबीयत फिर बिगड़ी, दिल्ली लौटे
मालदा जिले की हबीबगंज रैली के बाद ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तबीयत अचानक खराब हो गई। इस कारण वह झाड़ग्राम की रैली को भी संबोधित नहीं कर पाए और शाम को ही दिल्ली लौट आए। पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि तेज बुखार होने की वजह से शाह डॉक्टरों की सलाह पर दिल्ली लौट गए।
पढ़ें पूरी खबर
आईएलएंडएफएस संकट पर आरबीआई से विशेष व्यवस्था मांगेगी सरकार
आईएलएंडएफएस समूह की कुछ कंपनियों को बैंक द्वारा दिए गए ऋण के लिए जरूरी प्रावधानीकरण जरूरतों में रियायत देने के लिए सरकार जल्द ही आरबीआई से एक विशेष व्यवस्था की मांग करेगी। एक अधिकारिक सूत्र ने मंगलवार को कहा कि सरकार द्वारा यह कदम संकट से जूझ रही कंपनी के अपनी संपत्ति की बिक्री कर धन जुटाने के प्रयासों के बीच उठाया गया है।
पढ़ें पूरी खबर