{"_id":"578d901a4f1c1b9d32c4c8b7","slug":"big-news-of-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबरें फटाफट: एक नजर आज की बड़ी सुर्खियों पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खबरें फटाफट: एक नजर आज की बड़ी सुर्खियों पर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
1- भाजपा नेता ने दिया विवादित बयान, वेश्या से की मायावती की तुलना
2- सीबीआई से 'परेशान' आईएएस अधिकारी की पत्नी और बेटी ने की खुदकुशी
3- कीर्ति आजाद की पत्नी थाम सकती हैं AAP का दामन
4- लद्दाख: घुसपैठ की फिराक में चीन, भारत ने तैनात किए 100 टैंक
5- अपने बयान पर अफसोस जाहिर करें या फिर ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट
भाजपा नेता ने मायावती को लेकर एक विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारे में सनसनी मचा दी है। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने एक विवादित बयान देकर मायावती की तुलना वेश्या से की है।
जो सपना काशीराम ने देखा था उस सपने को मायावती चूर-चूर कर रही हैं। मायावती को अपने बयान में नेता ने वेश्या से भी बद्दतर चरित्र का बताया है। दयाशंकर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मायावती दिन में जो टिकट 1 करोड़ का बेचती हैं। वही टिकट अगर कोई दो करोड़ का चाहे तो उसे दे देती हैं।
दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक आईएएस अफसर की पत्नी और बेटी ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। मामला मधुर विहार इलाके के नीलकंठ अपार्टमेंट का है ।सुबह जब नौकरानी घर के अंदर घुसी तो दरवाजा नहीं खुल रहा था। जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि अलग-अलग कमरों में अफसर की पत्नी और बेटी के शव पंखे से लटक रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आईएएस अफसर बालकृष्ण बंसल कॉरपोरेट अफेयर्स के डीजी के पद पर काम कर रहे हैं। शनिवार को जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ने के वाले नवजोत सिंह सिद्धू के बाद भाजपा को एक और झटका लग सकता है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी से निलंबित सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी भी भाजपा का दामन छोड़ सकती हैं। पत्नी बीजेपी का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के सवाल के जवाब में कीर्ति आजाद ने कहा कि उनकी पत्नी बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में जा भी सकती हैं और नहीं भी। मै उन पर कोई दबाव नहीं बना सकता।
लद्दाख में चीन के नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए भारतीय सेना व्यापक स्तर पर तैयारी करने में जुटी है। इसी क्रम में पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना अब तक 100 टैंकों की तैनाती कर चुकी हैं। इनमें 'टीपू सुल्तान', 'महाराणा प्रताप' और 'औरंगजेब' जैसे टैंक भी शामिल हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, टैंकों की पोजिशन भारत-चीन सीमा से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर की गई है, जबकि और टैंकों की तैनाती करने पर विचार चल रहा है। नई बनी सड़कों पर जवानों की तैनाती बढ़ी है। सीमा के उस पार चीन की ओर से मिलिट्री में इजाफा किए जाने के जवाब में भारत ने यह कदम उठाए हैं।
महात्मा गांधी की हत्या को लेकर आरएसएस पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नाथूराम गोडसे ने गांधी को मारा और संघ के लोगों ने गांधी जी को मारा, इन दोनों बातों में फर्क है। जब आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में बोल रहे हों तो सतर्क होकर बोलना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि आप किसी की सामूहिक निंदा नहीं कर सकते। इस मामले में या तो राहुल गांधी माफी मांगे या फिर ट्रायल का सामना करें।