फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big News Kovind Praised central Government schemes Abhishek Banerjee stock poll preparedness

Big News: कोविंद बोले- भारतीय योजनाएं अन्य देशों के लिए मिसाल; चुनावी मोड में TMC, अभिषेक बनर्जी ने लिया जायजा

Sat, 17 Feb 2024 12:54 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:54 AM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद श्री कामाख्या कलापीठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने यूपीआई भुगतान प्रणाली के विस्तार और जन धन योजना सहित कई योजनाओं के लिए केंद्र सरकार की सराहना की।

विज्ञापन
Big News Kovind Praised central Government schemes Abhishek Banerjee stock poll preparedness
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शुक्रवार को दिल्ली स्थित भारतीय शास्त्रीय नृत्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने श्री कामाख्या कलापीठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने यूपीआई भुगतान प्रणाली के विस्तार और जन धन योजना सहित कई योजनाओं के लिए केंद्र सरकार की सराहना की। कोविंद ने कहा, ' पिछले 10 वर्षों में जन धन योजना के तहत प्रत्येक भारतीय के लिए बैंक खाते सुनिश्चित करके भारत दुनिया के लिए एक उदाहरण बन गया है।  कई 1 लाख से अधिक स्टार्ट-अप सहित अन्य देशों द्वारा UPI मॉडल को स्वीकार किया जा रहा है'। 
विज्ञापन

 

Big News Kovind Praised central Government schemes Abhishek Banerjee stock poll preparedness
Abhishek Banerjee - फोटो : ANI
अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा 

वरिष्ठ टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य में कथित वित्तीय नाकेबंदी को लेकर केंद्र के खिलाफ अभियान शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के धन रोकने के फैसले के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करने सहित बूथ स्तर से लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Big News Kovind Praised central Government schemes Abhishek Banerjee stock poll preparedness
यूएसबीआरएल परियोजना
सीआरएस ने कश्मीर रेल परियोजना के बनिहाल-संगलदान खंड पर निरीक्षण किया

रेलवे सुरक्षा आयुक्त डी सी देशवाल ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) के साथ हाल ही में पूरे हुए 48 किलोमीटर लंबे बनिहाल-संगलदान खंड का अपना दो दिवसीय निरीक्षण शुक्रवार को पूरा किया। आधिकारिक सूचना के अनुसार जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में संगलदान रेलवे स्टेशन बनिहाल और कटरा के बीच पड़ता है। वहीं इस 111 किलोमीटर के यूएसबीआरएल परियोजना के पूरा होते ही आने वाले महीनों में कश्मीर देश के बाकी हिस्सों से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

Big News Kovind Praised central Government schemes Abhishek Banerjee stock poll preparedness
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ट्विटर/देवेंद्र फडणवीस
पुणे में मेगा डिफेंस एक्सपो का होगा आयोजन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 24 से 26 फरवरी तक पुणे में एक मेगा डिफेंस एक्सपो का आयोजन करेगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शामिल होने का अनुरोध किया है, लेकिन वह आएंगे या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Big News Kovind Praised central Government schemes Abhishek Banerjee stock poll preparedness
West Bengal Board
परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन ले जाने पर 12वीं के तीन छात्र अयोग्य घोषित 

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही तीन छात्रों अयोग्य घोषित कर दिया गया। परीक्षा हॉल में स्मार्टफोन लाने पर तीनों पूरी परीक्षा में बैठने का मौका नहीं दिया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष चिरंजीब भट्टाचार्य ने बताया, 'दक्षिण 24 परगना के दो स्कूलों और पश्चिम बर्धमान जिले के एक स्कूल के तीन अभ्यर्थियों के पास परीक्षा शुरू होने से पहले पर्यवेक्षकों ने मोबाइल फोन पाया गया था'।
 

सड़कों पर उतरे नागालैंड में सरकारी कर्मचारी

नागालैंड में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। नई पेंशन योजना को खत्म करने और पहले की व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को उन्होंने प्रदर्शन किया।  जिस वर्ष नई पेंशन योजना लागू की गई थी, नागालैंड राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली सरकारी सेवा कर्मचारी फोरम (एनएनपीएसजीएसईएफ) के तत्वावधान में यहां सिविल सचिवालय जंक्शन पर 2010 के बाद भर्ती किए गए राज्य सरकार के कर्मचारी एकत्र हुए एनएनपीएसजीएसईएफ के अध्यक्ष मोनुंगसांग ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ (एआईएसजीईएफ) द्वारा आयोजित "राष्ट्रीय हड़ताल" के साथ एकजुटता दिखाने के लिए "शांतिपूर्ण धरना" आयोजित किया गया था।

 

सीएनएस एडमिरल आर हरि कुमार ने की मार्कोस टीम से मुलाकात
 

मरीन कमांडो के 38वें स्थापना दिवस के अवसर पर, सीएनएस एडमिरल आर हरि कुमार ने मार्कोस टीम से मुलाकात की। उन्होंने दुर्जेय समुद्री विशेष बल की सराहना की। बता दें कि मरीन कमांडो ने स्थापना के बाद से भारतीय नौसेना की वीरता के साथ सेवा की है।

MV लीला नॉरफोक को समुद्री लुटेरों से बचाने वाला युद्धपोत सफतापूर्वक पहुंचा चेन्नई
भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई  सफलतापूर्वक चेन्नई पहुंच गया। बता दें कि यह वही जहाज है जिसने पांच जनवरी को अपहृत बल्क कैरियर एमवी लीला नॉरफ़ॉक को बचाया था। गौरतलब है कि शुक्रवार को भारतीय नौसेना के कमांडो मार्कोस के अगवा पोत पर पहुंचने से पहले ही समुद्री लुटेरे भाग गए थे। लाइबेरियाई झंडे वाले पोत के 21 सदस्यीय चालक दल में 15 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

चुनाव के बाद कांग्रेस के पास आरोप के लिए पूरा समय होगा 
आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस के मुख्य बैंक खातों को फ्रीज करने पर सरकार और भाजपा को निशाना बनाने को लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने विपक्षी दल पर हमला किया। उन्होंने कहा कि लोगों की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल दिए जाने के बाद उन लोगों के पास ऐसे आरोप लगाने का पर्याप्त समय होगा। चंद्रशेखर ने कहा कि अगर राहुल चुनाव हारते हैं तो ईवीएम काम नहीं करती, अगर कांग्रेस के लोग गलत कार्यों के लिए जेल जाते हैं तो न्यायपालिका काम नहीं करती है।

Big News Kovind Praised central Government schemes Abhishek Banerjee stock poll preparedness
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गोवा में जमीन हथियाने के मामले में ईडी ने दो को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा में जमीन हथियाने के मामलों के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दो व्यक्तियों, विक्रांत शेट्टी और राजकुमार मैथी को गिरफ्तार किया। केंद्रीय एजेंसी ने बृहस्पतिवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 20 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।

अफगान भूमि का इस्तेमाल आतंकी प्रशिक्षण के लिए नहीं हो 
उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्त्री ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों समेत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से प्रतिबंधित आतंकियों को आश्रय या प्रशिक्षण देने के िलए नहीं होना चाहिए।

मिस्त्री ने किर्गीजस्तान की राजधानी बिश्केक में एक सम्मेलन में  लश्कर और जैश की ओर से अफगानिस्तानी धरती का इस्तेमाल कर भारत पर हमला करने की आशंकाओं के बीच ही यह चेतावनी दी। उन्होंने ड्रग्स तस्करी पर भी चिंता जताई और इसे क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा करार दिया।  मिस्त्री ने कहा कि हाल ही में बड़े पैमाने पर ड्रग्स की जब्ती चिंताजनक प्रवृत्ति है।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के लिए भारत की तात्कालिक प्राथमिकताओं में मानवीय सहायता प्रदान करना, समावेशी और प्रतिनिधि सरकार का गठन सुनिश्चित करना, आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी का मुकाबला करना और महिलाओं, बच्चों व अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण करना है। ब्यूरो
अफगानिस्तान में

अस्थिरता पूरे क्षेत्र के लिए खतरा
मिस्त्री ने कहा कि अफगानिस्तान में किसी भी तरह की अस्थिरता पूरे क्षेत्र के लिए खतरा है। वार्ता में ईरान, रूस, किर्गीजस्तान, चीन, कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान व पाकिस्तान के सचिव व एनएसए शामिल हुए। भारत ने अभी तक तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed