फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big News: ED interrogates the chairman of Videocon, read the special news of the country and the world

Big News : ईडी ने वीडियोकॉन के चेयरमैन से पूछताछ की, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Thu, 03 Nov 2022 09:14 AM IST
Yogesh Sahu योगेश साहू
Updated Thu, 03 Nov 2022 09:14 AM IST
विज्ञापन
Big News: ED interrogates the chairman of Videocon, read the special news of the country and the world
प्रवर्तन निदेशालय (सांकेतिक तस्वीर।) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ईडी ने 1,875 करोड़ के आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन ऋण मामले में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि धूत ईडी के कार्यालय में सुबह उपस्थित हुए थे। ईडी ने मार्च, 2019 में धूत के साथ ही न्यू पावर रिन्यूवेबल्स के निदेशक और धूत के करीबी सहयोगी महेश पुगलिया से पूछताछ की थी। ईडी ने फरवरी 2019 में इस संबंध में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर के आवासों और कार्यालयों पर भी छापे मारे थे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 नवंबर से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 नवंबर को ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। 25 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद यह उनकी पहली अपने गृह राज्य की यात्रा होगी। राष्ट्रपति 10 नवंबर की दोपहर भुवनेश्वर पहुंचेंगे और राजभवन में ठहरेंगे। अगले दिन, वह नई दिल्ली लौटने से पहले पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर जाने वाली हैं।
विज्ञापन


मंगलूरू हवाई अड्डे पर 1.46 करोड़ रुपये का सोना जब्त
मंगलूरू हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अवैध रूप से ले जा रहे 1.46 करोड़ का 2,870 ग्राम सोना जब्त किया। सोना कस्टम ने 22 से 31 अक्तूबर के बीच दुबई से आए 6 यात्रियों से बरामद किया है। यात्रियों ने सोने को पेस्ट और पाउडर में बदलकर बनियान, जींस, पतलून, जूते और मलाशय के अंदर छिपा रखा था। इसी तरह कस्टम विभाग ने आठ से 21 अक्तूबर तक दुबई से आए पांच यात्रियों से 1.59 करोड़ का सोना जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या, जल्द हल जरूरी : गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वायु प्रदूषण देश में एक बड़ी समस्या है और इसका जल्द हल निकालने की जरूरत है। स्वच्छ ईंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2022 को संबोधित करते गडकरी ने कहा कि पारिस्थितिकी और पर्यावरण के लिए भी हमें इस बड़ी समस्या का हल निकालने की जरूरत है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जबकि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की वजह से राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण काफी खराब स्थिति में पहुंच गया है। गडकरी ने दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब होने पर चिंता जताते हुए पराली को बायो-विटामिन में बदलने पर जोर दिया।

महिला पर हमले के आरोप में मंत्री के निजी सचिव का ड्राइवर गिरफ्तार
केरल के जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टीन के निजी सचिव के ड्राइवर को महिला से मारपीट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक पहले भी एक घर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। वहीं, घटना के बाद मंत्री ने अपने निजी सचिव के ड्राइवर को पद से तत्काल हटाने का आदेश दिया।

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की याचिका पर ईडी को नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कर्नाटक कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया। हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उनके खिलाफ शुरू की गई मनी लॉन्ड्रिंग जांच को चुनौती दी गई थी। जस्टिस मुक्ता गुप्ता और जस्टिस अनीश दयाल की पीठ ने विधायक की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी कर मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर तय कर दी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिवकुमार ने कहा, ईडी उसी अपराध की फिर से जांच कर रहा है, जिसकी 2018 में उनके खिलाफ दर्ज मामले में पहले ही जांच कर चुकी है। 2018 में ईडी ने आरोप लगाया था कि शिवकुमार ने कर्नाटक में मंत्री व विधायक के रूप में काम करने के दौरान अर्जित अवैध धन को लूटने की साजिश रची थी।

यात्री की तबीयत बिगड़ी, ओमान एयर का विमान नागपुर में उतरा
ओमान एयर के मस्कट-बैंकाक विमान की नागपुर हवाई अड्डे पर अनिर्धारित लैंडिंग हुई। बताया जा रहा कि विमान मेंयात्री के तबीयत अचानक खराब हो गई थी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार ओमानी नागरिक ने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उड़ान संख्या वाई 0815 की दोपहर करीब 1.45 बजे लैंडिंग हुई। यात्री को शहर के किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के उप महाप्रबंधक (संचार) एजाज शमी ने कहा कि यात्री को निगरानी में रखा गया है। वहीं हवाई अड्डे के अधिकारी ने कहा कि उड़ान ने बाद में अपनी यात्रा फिर से शुरू की।

प. बंगाल : बीरभूम हिंसा मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस नेता भादू शेख की हत्या से जुड़े मामले में बुधवार को फरार आरोपी पलाश खान उर्फ फैजुल खान को गिरफ्तार किया। हत्या के बाद से वह फरार था। सीबीआई ने बुधवार को उसे एसीजेएम की अदालत में पेश किया जहां से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सीबीआई ने अप्रैल 2022 में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर जांच शुरू की थी। इस हिंसा में दस लोग मारे गए थे। रामपुरहाट थाना में दर्ज एफआईआर में दस लोेगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप हैै कि 21 मार्च को इन लोगों ने धादू शेख पर बम फेंका था जिससे उसकी मौत हो गई।

एनएचआरसी ने विनीत जिंदल की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सुप्रीम कोर्ट के वकील और कार्यकर्ता विनीत जिंदल को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराने पर बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया। आयोग ने कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की निष्क्रियता आयोग के लिए चिंता का विषय है क्योंकि यह शिकायतकर्ता और उसके परिवार के जीवन के अधिकार के संरक्षण से संबंधित है। आयोग पुलिस आयुक्त, विशेष पुलिस आयुक्त, सुरक्षात्मक सुरक्षा, पुलिस और उत्तर पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को तत्काल आयोग को कार्रवाई रिपोर्ट भेजने का निर्देश देता है।

आयोग ने कहा कि यह अधिकारियों के लिए निर्धारित समय के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर है। गौरतलब है कि जिंदल ने हाल ही में एनएचआरसी का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट और दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट के समक्ष राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ जनहित याचिका और कई शिकायतें दायर की हैं।

कांगो : जनता ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों के वाहन फूंके
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) के पूर्वी इलाके में नाराज जनता ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के काफिले पर हमला करके उनके वाहन फूंक दिए। शांति सेना की मौजूदगी के बावजूद विद्रोही गुट एम23 और सेना के बीच झड़पों में बड़ी संख्या में मौतें जारी रहने पर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस हमले में दो लोग घायल हो गए।

सिडनी जू के बाड़े से निकले पांच शेर, लॉकडाउन लगाया
सिडनी के टारोंगा चिड़ियाघर में बुधवार को पांच शेर अपने बाड़े से बाहर निकल गए। इस पर प्रशासन को आस-पास के इलाके में आपातकालीन लॉकडाउन लगाना पड़ा। जू के कार्यकारी निदेशक साइमन डफी ने बताया, एक उग्र शावक को बमुश्किल शांत किया जा सका। बाकी चार को कुछ समय बाद बिना किसी समस्या के उनके बाड़े में लौटा लिया गया।

सऊदी अरब ने नेपाली को गला काटकर दिया मृत्युदंड
सऊदी अरब सरकार ने नेपाल की ओर से की गई तमाम अपीलों को खारिज करते हुए हत्या के दोषी नेपाली कामगार को गला काटकर मौत की सजा दे दी है। इस नेपाली मजदूर बिबेक दहल को हत्या और वहशीपन का दोषी पाया गया था। बिबेक दहल नेपाल के उदयापुर जिले का रहने वाला था। यह नेपाली नागरिक साल 2014 से ही सऊदी अरब की जेल में बंद था।

मलेरिया की नई दवा से छह महीने तक नहीं होगी बीमारीअफ्रीकी शोधकर्ताओं ने एक ऐसी दवा पर परीक्षण किया है, जिसकी एक खुराक छह महीने तक मलेरिया नहीं होने देती। शोध के अनुसार, मरीजों को मलेरिया से लड़ने वाले एंटीबॉडी दिए जाते हैं। प्रयोगशाला में तैयार ये एंटीबॉडी शरीर द्वारा अपने आप एंटीबॉडी तैयार करने का इंतजार नहीं करते और कृत्रिम रूप से शरीर में डाले जाते हैं। माली के बामको की यूनिवर्सिटी ऑफ साइंसेज, टेक्नीक्स एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के डॉ. कसूम कायेंताओ के नेतृत्व में यह शोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed