फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big News: Corbevax vaccine found safe even in 5-year-old children, read some news

Big News : 5 साल के बच्चों में भी सुरक्षित मिला कोर्बेवैक्स का टीका, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Fri, 04 Nov 2022 06:01 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 04 Nov 2022 06:01 AM IST
विज्ञापन
Big News: Corbevax vaccine found safe even in 5-year-old children, read some news
न्यूमोकोकल वैक्सीन - फोटो : ANI

कोरोना रोधी कोर्बेवैक्स टीका पांच से 18 वर्ष के बीच के बच्चों और किशोरों में भी पूरी तरह से सुरक्षित और पर्याप्त एंटीबॉडी विकसित कर रहा है। हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई-कंपनी ने बृहस्पतिवार को टीके के दूसरे और तीसरे चरण से जुड़े क्लीनिकल ट्रायल परिणाम जारी किए। कंपनी के अनुसार, क्लीनिकल ट्रायल के परिणाम वैक्सीन नामक मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देश के अलग-अलग अस्पतालों में 624 बच्चों पर हुए इस परीक्षण में पांच से 12 और 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को अलग-अलग समूह में रखा गया। इंट्रामस्क्युलर के जरिए बच्चों को कोर्बेवैक्स टीका की खुराक दी गई। इसके बाद डाटा समीक्षा की गई। इस दौरान कोई गंभीर प्रतिकूल घटना  दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


मवेशी तस्करी मामला : टीएमसी नेता मंडल के सहयोगी से पूछताछ
पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को टीएमसी नेता अणुब्रत मंडल के सहयोगी अब्दुल करीम खान से पूछताछ की। अधिकारियों ने खान से मवेशी तस्करी मामले में उनकी भूमिका के बारे में सवाल किए। पिछले महीने सीबीआई ने उनसे बीरभूम स्थित बोलपुर कार्यालय में पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक : मालपे बंदरगाह से 16 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया 
कर्नाटक में उडुपी जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार तड़के मालपे बंदरगाह से 16 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। अधिकारियों ने बताया कि मुक्त कराए गए सभी बच्चे कोप्पल एवं दावणगेरे जिलों के हैं। इनमें 11 लड़कियां शामिल हैं। बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया, जहां उनके लिए पुनर्वास की व्यवस्था की गई है। अभियान में जिला परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस , उडुपी शहर नगर निगम, चाइल्ड हेल्पलाइन और नागरिक सेवा संस्था शामिल थे।

केंद्र ने महाराष्ट्र के लिए   दी 2.25 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
महाराष्ट्र से बड़ी-बड़ी कंपनियों के गुजरात जाने पर मचे सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को शिंदे-फडणवीस सरकार को बड़ी राहत दी। मोदी ने महाराष्ट्र में 2.25 लाख करोड़ की 225 परियोजनाएं मंजूर करने की घोषणा कर महा विकास आघाड़ी के नेताओं को एक तरह से चुप करा दिया है। महाराष्ट्र सरकार के 75,000 लोगों को रोजगार देने के लक्ष्य के तहत नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए हुए कार्यक्रम में पीएम ने यह घोषणा की। वीडियो संदेश में मोदी ने कहा, हमारी सरकार स्टार्टअप और सूक्ष्म उद्योगों को भी मदद मुहैया करा रही है।

विदेश मंत्री जयशंकर सात से रूस के दो दिवसीय दौरे पर
विदेश मंत्री एस जयशंकर सात नवंबर से रूस की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे और इस दौरान वह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मॉस्को दौरे के दौरान जयशंकर अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

सऊदी अरब को ईरान के हमले का डर, अमेरिका से की शिकायत
सऊदी अरब को डर है कि ईरान किसी भी वक्त उसके ऊपर हमला कर सकता है। सऊदी अधिकारियों अमेरिकी अधिकारियों के साथ खुफिया जानकारी साझा करते हुए कहा है कि ईरान में बड़े स्तर पर सैन्य तैयारियां हो रही हैं। इस बात की पूरी आशंका है कि ईरान सऊदी अरब पर बड़ा हमला करे।

कजाखस्तान : कोयला खदान में गैस रिसाव से पांच की मौत 
कजाखस्तान के मध्य आर्सेलरमित्तल कोयला खदान में बृहस्पतिवार को मिथेन गैस रिसाव के कारण पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव कार्य जारी है। आर्सेलरमित्तल देश की सबसे बड़ी इस्पात मिल का संचालन करती है।

हार के बाद भी पद छोड़ने को राजी नहीं ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो
ब्राजील में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो बेहद कम मतों से चुनाव हार चुके हैं, लेकिन उन्होंने न तो अब तक सार्वजनिक तौर पर हार स्वीकार की है और न ही पद से इस्तीफे की पेशकश की है। वहीं, चुनाव जीतने वाले वामपंथी नेता लूला डा सिल्वा का कहना है कि बोलसोनारो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की राह पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed