फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big decision: setting up of National Land Monetization Corporation approved, government will monetise additional lands of PSU

बड़ा फैसला : राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम के गठन को मंजूरी, पीएसयू की अतिरिक्त जमीनें बेचेगी सरकार

Wed, 09 Mar 2022 02:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 09 Mar 2022 02:22 PM IST
सार

नवगठित निगम बंद पड़े या बंद होने की कगार पर पहुंचे या बेचे जा रहे सार्वजनिक उद्यमों (PSUs)  की अतिरिक्त भूमि का मुद्रीकरण करेगा। यानी सरकार इन संस्थानों की अतिरिक्त जमीनों को बेचकर राजस्व जुटाएगी। 

विज्ञापन
Big decision: setting up of National Land Monetization Corporation approved, government will monetise additional lands of PSU
industry new - फोटो : istock

विस्तार

केंद्र सरकार ने बुधवार को मोनेटाइजेशन या मुद्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया। मोदी मंत्रिमंडल ने 'राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम' (NLMC)   के गठन को मंजूरी दे दी। 
विज्ञापन

 

नवगठित निगम बंद पड़े या बंद होने की कगार पर पहुंचे या बेचे जा रहे सार्वजनिक उद्यमों (PSUs)  की अतिरिक्त भूमि का मुद्रीकरण करेगा। यानी सरकार इन संस्थानों की अतिरिक्त जमीनों को बेचकर राजस्व जुटाएगी। एनएलएमसी का गठन भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली एक कंपनी के रूप में होगा। 

विज्ञापन


इसकी आरंभिक अधिकृत अंश पूंजी (share capital) 5 हजार करोड़ रुपये होगी, जबकि चुकता अंश पूंजी (paid-up share capital) 150 करोड़ रुपये होगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रमों (CPSEs) व अन्य सरकारी एजेंसियों की अतिरिक्त भूमि या भवनों के मुद्रीकरण का काम करेगा। दरअसल इसके तहत उन बेकार पड़ी जमीनों व भवनों को बेचा जाएगा, जिनकी सरकार को जरूरत नहीं है। इनका नकदीकरण कर सरकार के खजाने को भरा जाएगा। गैर-प्रमुख संपत्तियों के मुद्रीकरण के साथ, सरकार अप्रयुक्त और कम उपयोग वाली संपत्तियों का मुद्रीकरण करके पर्याप्त राजस्व जुटाने में सक्षम होगी। 


वर्तमान में सीपीएसई के पास बड़ी तादाद में ऐसी जमीनें व भवन हैं, जिनका कम इस्तेमाल हो रहा है या बिलकुल इस्तेमाल नहीं हो रहा है या ये बेकार पड़े हैं।  इनके विमुद्रीकरण से इन जमीनों व भवनों का जहां उत्पादक कार्यों में उपयोग हो सकेगा। इससे निजी क्षेत्र का निवेश बढ़ेगा और नई आर्थिक गतिविधियां शुरू हो सकेंगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक व सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए वित्तीय संसाधन पैदा किए जा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed