{"_id":"618a98f030464b45b7357475","slug":"big-decision-it-is-not-necessary-to-travel-in-air-india-only-center-gave-exemption-to-its-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: अब एयर इंडिया में ही सफर करना जरूरी नहीं, केंद्र ने अपने अफसरों को दी छूट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ा फैसला: अब एयर इंडिया में ही सफर करना जरूरी नहीं, केंद्र ने अपने अफसरों को दी छूट
Tue, 09 Nov 2021 09:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 09 Nov 2021 09:21 PM IST
सार
केंद्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों के हवाई टिकट अब तीन सरकारी कंपनियों के मार्फत बुक किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने एयर इंडिया के निजीकरण के बाद उसका एकाधिकार खत्म करते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अपने लाखों अफसरों को एयर इंडिया में ही सफर करने की अनिवार्यता से मुक्ति दे दी है। केंद्रीय अधिकारी अब किसी भी एयर लाइन के विमान से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों के हवाई टिकट अब तीन सरकारी कंपनियों के मार्फत बुक किए जाएंगे। लाखों कर्मचारियों के टिकट बुक करने के एवज में इन कंपनियों को संबंधित एयर लाइनों से कमीशन के रूप में कमाई भी होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय निवेश व लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग की सचिव तुहीन कांता पांडा ने आदेश जारी कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों व अफसरों के लिए अब एयर इंडिया के ही विमानों में सफर करना अनिवार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने बंद की क्रेडिट सुविधा
इससे पहले टाटा समूह के हाथों में जाने के बाद एयर इंडिया ने सरकारी विभागों को एयर टिकट की उधारी या क्रेडिट सुविधा देना बंद कर दी थी। इसके बाद वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों को एयर इंडिया के बकाया के भुगतान करने अब नकद में ही टिकट बुक कराने का आदेश जारी किया था।
केंद्र के कर्मचारियों को पहले इस सरकारी एयर लाइंस से ही सफर करना अनिवार्य था। जहां एयर इंडिया की उड़ानें नहीं होती थीं, वहां उसकी सहयोगी कंपनियों के विमानों में सैर करना पड़ती थी। यदि इन दोनों की उड़ानें नहीं होती थीं तो विभाग या मंत्रालय से अनुमति लेकर ही दूसरी एयर लाइंस के टिकट बुक कराने पड़ते थे।
जहां सरकारी अफसरों को किसी भी एयर लाइंस से सफर की छूट मिल गई हैं वहीं, एयर इंडिया को एक बड़ा ग्राहक वर्ग खोना पड़ा है। अब सरकारी बाबुओं के एयर टिकट तीन सरकारी कंपनियों-बामेर लॉरी, अशोका ट्रेवल्स व आईआरसीटीसी से बुक कराना होंगे।
अभी आठ एयर लाइंस संचालित
देश में अभी आठ एयर लाइंस संचालित हो रही हैं। इनमें एयर इंडिया के अलावा विस्तारा, एयर एशिया, स्पाइस जेट, गो फर्स्ट, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस व अलायंस एयर शामिल हैं। इनके अलावा कुछ क्षेत्रीय एयर लाइंस भी कुछ रूटों पर उड़ानें संचालित कर रही हैं।