फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big blow to BJP before MP assembly elections Congress dent in home minister and revenue minister stronghold

MP Election: विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, गृह मंत्री और राजस्व मंत्री के गढ़ में कांग्रेस की सेंध

Sun, 06 Aug 2023 04:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Aug 2023 04:02 PM IST
सार

2008 में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होने के बाद डबरा से तत्कालीन विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में नरोत्तम के खिलाफ अवधेश नायक ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी  से चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
Big blow to BJP before MP assembly elections Congress dent in home minister and revenue minister stronghold
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के गढ़ में कांग्रेस पार्टी ने बढ़ी सेंध लगा दी है। रविवार दोपहर को दतिया के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अवधेश नायक कांग्रेस में शामिल हो गए। नायक के साथ सागर जिले की सुरखी के राजकुमार सिंह धनौरा ने भी कांग्रेस जॉइन कर ली। शायर और गीतकार राहत इंदौरी की पत्नी शायर अंजुम रहबर ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। इन नेताओं को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। लंबे समय से इन दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं।

विज्ञापन


नरोत्तम के खिलाफ नायक लड़ चुके विधानसभा चुनाव
2008 में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होने के बाद डबरा से तत्कालीन विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में नरोत्तम के खिलाफ अवधेश नायक ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी  से चुनाव लड़ा था। चुनाव में मिश्रा ने 11,233 वोट से जीत दर्ज की थी। मिश्रा को इस चुनाव में 34,489 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र भारती को 23,256 वोट, तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 19,209 वोट और चौथे नंबर पर रहे अवधेश नायक को 13,830 वोट मिले थे।
विज्ञापन


दतिया से चुनाव हारने के बाद अवधेश नायक  की फिर से भाजपा में वापसी हुई। नायक 2013 और 2018 के चुनाव में टिकट की दावेदारी की। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। पार्टी ने 2016 में उन्हें मप्र पाठ्यपुस्तक निगम का उपाध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। इसके बाद से ऐसा लग रहा था कि अब नरोत्तम और नायक के बीच सुलह हो गई है। नायक, नरोत्तम के खिलाफ चुनाव नहीं लडेंगे। लेकिन, अब भाजपा में टिकट की उम्मीद टूटने के बाद अवधेश नायक ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, भाजपा ने राजकुमार सिंह ठाकुर 'धनौरा' को पिछले साल अक्टूबर में निष्कासित कर दिया था। पार्टी ने उन्हें राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ लगातार बयान देना। सागर में भाजपा में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके राजकुमार सिंह धनौरा राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुसीबतें बढ़ाएंगे। धनौरा सागर के सांसद राजबहादुर सिंह और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के रिश्तेदार हैं। अब कांग्रेस में शामिल होने के बाद वे सुरखी सीट से टिकट की दावेदारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed