फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   big attack of pulwama from uri

उरी से बड़ा हमला, तब भारत ने पाकिस्तान को सिखाया था सबक

Thu, 14 Feb 2019 08:32 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 14 Feb 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
big attack of pulwama from uri
terrorist attack in jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में उरी से भी बड़ा आतंकी हमला हुआ है। हमले में 42 से ज्यादा जवानों के शहीद होने की आशंका है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया है। इस काफिले में 2500 जवान शामिल थे। इससे पहले 2016 में भी ऐसा ही हमला हुआ था। जब उरी हमले में 18 जवान शहीद हुए थे। जानिए कैसा हुआ था उरी हमला और भारतीय सेना ने कैसे लिया था इसका बदला।  
विज्ञापन


उरी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया था जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगी। बता दें कि आतंकियों की ओर से उरी सेक्टर में जवानों पर हुए हमले की आग उस दिन बुझी जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


तब भारत ने पाकिस्तान को याद दिलाया था कि अगर उसके नापाक मंसूबे नहीं थमे तो अंजाम इससे भी ज्यादा भयानक हो सकता है। भारतीय सेना ने इस दौरान आतंकियों को कैंप बर्बाद किए और कई को मौत के घाट उतारा। सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देना और फिर सुरक्षित वापस लौटना सेना के जवानों के लिए आसान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक टीम की अगुवाई करने वाले सेना के एक मेजर ने एक साल बाद प्रकाशित अपनी किताब 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस: ट्रू स्टोरीज ऑफ मॉडर्न मिलिटरी हीरोज' में दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने की पूरी कहानी बयां की थी। उन्होंने बताया हालात ऐसे थे कि गोलियां कान के पास से गुजर रही थीं। चौंका देने वाली बात है कि भारतीय सेना जिस रास्ते पाकिस्तान में घुसी वहां से वापस आना संभव नहीं था। सैनिकों ने दूसरा रास्ता चुना और माना जाता है कि इसी वजह से वे वापस लौट पाए।
 
उस रात की कहानी कुछ ऐसी थी कि सेना ने करीब 12.30 बजे कार्रवाई शुरू की और वह बृहस्पतिवार सुबह 4.30 तक चली। एलओसी के 2 से 3 किमी दायरे में मौजूद आतंकियों के सात ठिकानों को निशाना बनाया गया। खास बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की निगरानी में सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी की गई थी।

नौ पैराकमांडो की पांच क्रैक टीम ने कार्रवाई को सफल बनाया। पीओके के भिंबर, हॉटस्प्रिंग, तत्तापानी, केल, लीपा सेक्टरों में सैन्य कार्रवाई चली। ऊधमपुर के उत्तरी कमान से 200 पैराकमांडो ने हेलिकॉप्टर से उड़ान भरी और इन ठिकानों पर उतर कर मोर्चा संभाला। 

सैन्य कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकियों और उनका समर्थन करने वाले पाक सैनिकों को ढेर किया गया। इसके बाद सुबह 4.30 बजे सुरक्षित अपने ठिकाने पर लौट आए। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद रक्षा और विदेश मंत्रालयों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें मिलिट्री ऑपरेशन्स के तत्कालीन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बताया कि 28 सितंबर की रात को भारतीय सैन्य बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मौजूद आतंकी गुटों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। 

सेना ने 29 आतंकियों को मार गिराया था 

हमले से पहले भारतीय सेना सुरक्षित जगह पर पहुंच गई और समय और मौका देखते ही आतंकियों पर हमला बोल दिया। सेना ने इस हमले में 29 आतंकियों को मार गिराया था और आतंकियों के लॉन्च पैड्स और ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। हमले को अंजाम देने के बाद सेना वापस सुरक्षित अपनी सीमा में पहुंच गई। यह पूरी कार्रवाई सेना ने इतनी सफाई से की थी कि पाकिस्तानी सेना हक्की-बक्की रह गई थी।

बता दें कि उरी हमला 18 सितंबर 2016 को जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर हुआ था। इस आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हुए थे। सैन्य बलों की कार्रवाई में सभी चार आतंकी मारे गए। यह भारतीय सेना पर किया गया, लगभग 20 सालों में सबसे बड़ा हमला था। उरी हमले में सीमा पार बैठे आतंकियों का हाथ था। इनकी योजना के तहत ही सेना के कैंप पर फिदायीन हमला किया गया। 

हमलावरों के द्वारा निहत्थे और सोते हुए जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी ताकि ज्यादा से ज्यादा जवानों को मारा जा सके। अमेरिका ने उरी हमले को आतंकवादी हमला करार दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed