फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big and important news stories of 30th November, updates on amar uajla

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 30 Nov 2019 06:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 30 Nov 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
Big and important news stories of 30th November, updates on amar uajla
amar ujala logo

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव सरकार की आज ‘अग्निपरीक्षा’, एनसीपी के दिलीप पाटिल बने प्रोटेम स्पीकर
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी सरकार आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। 288 सदस्यों के सदन में अघाड़ी में शामिल शिवसेना के पास 56, एनसीपी के पास 54 और कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं। 
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंडः प्रथम चरण के 13 सीटों के लिए मतदान आज, 37 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के तहत आज 13 सीटों पर होने जा रहे प्रथम चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं और इसमें कुल 37,83,055 मतदाता 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

भारत-जापान के बीच टू प्लस टू वार्ता आज, समुद्री सुरक्षा पर होगा मुख्य फोकस
भारत और जापान के बीच आज होने वाली ‘टू प्लस टू वार्ता’ का मुख्य फोकस हिंद प्रशांत क्षेत्र समेत सामरिक रूप से अहम जल क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर होगा। अधिकारियों केे मुताबिक, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर

आईजीएमसी में आज पहली बार होगी बेरियाट्रिक सर्जरी, मोटापे से परेशान मरीजों को राहत
अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो चिंतामुक्त हो जाएं। अब प्रदेश में ही इसका उपचार संभव होगा। हिमाचल के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में पहली बार बेरियाट्रिक सर्जरी शुरू होगी। इसके शुरू होने से मरीजों के पेट की चर्बी निकाली जाएगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: आज देहरादून और रुड़की में रहेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज रुड़की और देहरादून में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे रुड़की के कुंजा बहादरपुर में शहीद स्थल पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में भी वे भाग लेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

आज कानपुर आएंगे राष्ट्रपति, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
राष्ट्रपति रामनाथ कोेविंद आज कानपुर आएंगे। वे यहां दो दिन तक रहकर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति सुबह 10.15 बजे विशेष विमान से चकेरी एयरफोर्स के रनवे पर उतरेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed