{"_id":"5e01626b8ebc3e87ee3bb573","slug":"big-and-important-news-stories-of-24-december-updates-on-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Tue, 24 Dec 2019 06:27 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 24 Dec 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
झारखंड चुनाव परिणाम 2019: भाजपा की करारी हार, राज्य में अब सोरेन सरकार, 27 को शपथग्रहण
महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद अब झारखंड भी भाजपा के हाथ से फिसल गया। एक साल में राममंदिर और नागरिकता संशोधन कानून जैसे बड़े फैसले आने के बाद भाजपा ने पांच राज्यों में सत्ता गंवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
CAA : दिल्ली से कोलकाता तक ‘सियासी खींचतान’, भाजपा सांसद को मिली धमकी
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हफ्ते भर से जारी उग्र विरोध प्रदर्शन सोमवार को शांत रहे। हालांकि दिल्ली से लेकर कोलकाता और सुदूर दक्षिण तक कानून के पक्ष में और इसके खिलाफ सियासी मोर्चाबंदी जारी रही।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानों में आज कोहरे-शीतलहर का रेड अलर्ट, होगी मुसीबत
प्रदेश के दो मैदानी जिलों में आज कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में भी सुबह-शाम कोहरा मुसीबत बनेगा। हालांकि फिलहाल कहीं भी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में कई जगह धरना-प्रदर्शन, लग सकता है जाम, इन रास्तों पर जाने से बचें
नागरिक संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में कई जगह धरना-प्रदर्शन चल रहे हैं। इन धरना प्रदर्शन के चलते जहां कुछ मार्ग बंद हैं तो कुछ मार्ग मंगलवार को प्रभावित रह सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पांच साल में पहली बार सबसे ठंडा रहा दिसंबर, 1992 से अभी तक तीन बार रही इतनी ठंड
वर्ष 2014 के बाद पहली बार इस साल दिसंबर के आठ दिन बेहद से गंभीर ठंडे रहे हैं। सोलह साल में दूसरी बाद दिसंबर की ठंडी सितम ढा रही है। 23 दिनों में से आठ दिन बेहद से गंभीर स्तर तक ठंडे रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अनाज मंडी अग्निकांड: रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, एफआईआर में जोड़ी गईं लेबर एक्ट की धाराएं
अनाज मंडी में अग्निकांड की शिकार इमारत में चल रही सब फैक्टरियां अवैध थीं। यह पूरा इलाका आवासीय है। इस कारण यहां फैक्टरी या यूनिट लग ही नहीं सकती।
यहां पढ़ें पूरी खबर