{"_id":"5df044eb8ebc3e87c0696df9","slug":"big-and-important-news-stories-of-11th-december-updates-on-amar-uajla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Wed, 11 Dec 2019 06:52 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 11 Dec 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
राज्यसभा में नागरिकता विधेयक की अग्नि परीक्षा आज, यहां पारित हुआ तो बदलेगा कानून
लोकसभा में पहली परीक्षा पास करने के बाद नागरिकता संशोधन बिल पर सरकार की अग्निपरीक्षा बुधवार को होगी। गृह मंत्री अमित शाह दोपहर दो बजे संशोधन बिल राज्यसभा में पेश करेंगे।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज ‘अर्द्धशतक’ लगाएगा पीएसएलवी, अंतरिक्ष में पहुंचाएगा देश की दूसरी ‘खुफिया आंख’
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए बुधवार का दिन बेहद खास होने जा रहा है। इसरो आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लांचिंग पैड से दोपहर 3.25 बजे पीएसएलवी सी-48 रॉकेट को लांच करेगा।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
INDvWI: अंतिम बाजी जीतने उतरेगा भारत, वेस्टइंडीज के साथ तीसरा और निर्णायक टी-20 आज
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 की जंग रोचक हो गई है। दोनों टीमें एक-एक मुकाबला जीत चुकी हैं और बुधवार को वानखेड़े स्टेटियम में जो जीता वही सिकंदर होगा। यह वही मैदान जहां है तीन साल पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में भारत का सफर थाम कर विश्व चैंपियन बना था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
नागरिकता बिल के विरोध में एएमयू में फिर लगे हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे, आज दिल्ली कूच की तैयारी
नागरिकता संशोधन बिल पर एएमयू छात्रों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी से लेकर यूनिवर्सिटी सर्किल तक बिल के विरोध में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मशाल जुलूस निकाला। आगे की रणनीति बनाने के लिए मंगलवार देर रात जनरल बॉडी की बैठक बुलाई गई और दिल्ली कूच का एलान भी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज घर से निकलें संभलकर... भाकियू ने किया एलान, इन सात जगहों पर करेंगे चक्का जाम
प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दो साल से गन्ना रेट नहीं बढ़ाए जाने पर भाकियू ने बुधवार को प्रदेश की सभी मुख्य सड़कों पर चक्का जाम करने का एलान किया है। आज कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो सुबह 11 बजे से पहले निकलें या फिर दोपहर दो बजे के बाद जाएं।
यहां पढ़ें पूरी खबर