आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से, आतंक विरोधी सहयोग बढ़ाने पर रहेगा पीएम मोदी का फोकस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को ब्राजील के लिए रवाना हो गए, वह बुधवार की सुबह वहां पहुंच जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मंदिर निर्माण के लिए नया ट्रस्ट बनाने की राह आसान नहीं, पुराने तीन के बीच खींचतान शुरू
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नया ट्रस्ट बनाकर रामलला विराजमान का मंदिर बनाने का आदेश दिया है। इसे लेकर स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंभीर हैं और उनकी इच्छा के अनुरूप ट्रस्ट के गठन की तैयारी भी चल रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत के मुख्य न्यायाधीश का दफ्तर आरटीआई कानून के दायरे में होगा या नहीं, फैसला आज
भारत के मुख्य न्यायाधीश के दफ्तर को सूचना का अधिकार के कानून के अंतर्गत लाया जाना चाहिए या नहीं इस फर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुनाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दो दिन की छूट के बाद आज से फिर लागू है सम-विषम
दो दिनों की राहत के बाद आज से सड़कों पर एक बार फिर वाहनों के लिए सम-विषम योजना लागू कर दी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान : शर्तों के साथ मिली नवाज शरीफ को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आखिरकार इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मिल गई है। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नवाज शरीफ का नाम उन लोगों की सूची से हटा दिया गया है जिनके विदेश जाने पर रोक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
नेपाल में चीन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन, जिनपिंग के पुतले जलाए
चीन की विस्तारवादी नीतियों से नेपाल जैसे उसके मित्र देश भी काफी परेशान हैं। वह नेपाल में अवैध रूप से जमीन कब्जा करने में लगा हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तानी हवा से एनसीआर का प्रदूषण फिर हुआ गंभीर, ज्यादा जहरीली हुई हवा, सूचकांक 400 पार
दिल्ली-एनसीआर की हवा में सांस लेना फिर दूभर हो गया है। उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर में चक्रवाती हवाएं चलने से इस मौसम में दूसरी बार हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर