फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big 10 naxal attack in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में हुए 10 बड़े नक्सली हमले, जिनमें धरती हुई लाल

Tue, 25 Apr 2017 09:28 AM IST
amarujala.com, Presented By : मुकेश झा
amarujala.com, Presented By : मुकेश झा Updated Tue, 25 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Big 10 naxal attack in chhattisgarh
सीआरपीएफ - फोटो : source

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को हुए नक्सली हमले में 26 जवान शहीद हो गए। कई साल पहले हुए जीरम घाटी हमले के बाद इसे हाल का सबसे बड़ा नक्सली हमला माना जा रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब नक्सलियों के हमले में इतनी बड़ी तादाद में जवान शहीद हुए हैं। आइए आपको बताते हैं 10 ऐसे ही हमलों के बारे में।

विज्ञापन


1. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सबसे बड़ा नक्सली हमला 6 अप्रैल 2010 को हुआ था जिसमें 76 जवान शहीद हो गए थे। 

2. 25 मई 2013 जीरम घाटी हमला हुआ था। उस हमले में नक्सलियों ने एक परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया था जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


3.  एक बार फिर 11 मार्च 2014 को जीरम घाटी पर हमला हुआ था जिसमें 14 जवान शहीद हो गए थे।

4. 12 अप्रैल 2014 को छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली हमला हुआ था जिसमें 5 जवानों समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी।

5.  अगस्त 2014 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों की गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे।

6. अप्रैल 2015 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में नक्सलियों के बिछाए बारुदी सुरंग के फटने से सुरक्षा बल के 4 जवान शहीद हो गए जबकि 8 घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


7.  मार्च 2017 में बस्तर में हुए नक्सली हमले में CRPF की 219वीं बटालियन के जवान शहीद हो गए थे।

8. मार्च 2017 में ही छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में  लैंडमाइन ब्लास्ट में CRPF के 7 जवान मारे गए।

9. पिछले महीने 11 मार्च को नक्सलियों ने सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन को निशाना बनाया था जिसमें 12 जवान शहीद हो गए थे।

10. आज हुए नक्सली हमले को 2017 का सबसे बड़ा नक्सली हमला माना जा रहा है। जिसमें 25 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed