फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhutan Prime Minister Tshering Tobgay reach Ayodhya PM Modi says Shri Ram ideals are inspiration for everyone

Bhutan PM Visit: अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी बोले- श्रीराम के आदर्श सभी के लिए प्रेरणा

Sat, 06 Sep 2025 11:27 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 06 Sep 2025 11:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे और उनकी पत्नी के अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दौरे की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श पूरी दुनिया को प्रेरणा और शक्ति देते हैं। भूटान के पीएम ने नालंदा विश्वविद्यालय कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और भारत-भूटान की साझा परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।

विज्ञापन
Bhutan Prime Minister Tshering Tobgay reach Ayodhya PM Modi says Shri Ram ideals are inspiration for everyone
भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे। - फोटो : X-@ShriRamTeerth

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे और उनकी पत्नी औम ताशी दोमा के अयोध्या दौरे की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श विश्वभर के करोड़ों लोगों को प्रेरणा और शक्ति देते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भूटान के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रार्थना करते देखना अद्भुत है। प्रभु श्रीराम के आदर्श पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शेरिंग टोबगे अपनी आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। दोनों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर का अवलोकन किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बैलेट से चुनाव कराने को लेकर सिद्धारमैया सरकार पर बरसे देवेगौड़ा, मोदी सरकार की विदेश नीति को सराहा

भारत-भूटान के सांस्कृतिक रिश्तों पर जोर

भूटान प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत-भूटान के गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का प्रतीक है। अयोध्या की उनकी आध्यात्मिक यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि यह दोनों देशों की साझा परंपराओं और विरासत को और मजबूत करती है।


नालंदा विश्वविद्यालय पर टोबगे का जोर
अपनी यात्रा के दौरान टोबगे ने नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि नालंदा की शिक्षा और उसकी स्पिरिट आज भी प्रासंगिक है। भूटान इस परंपरा को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने राजगीर में भूटान को मंदिर निर्माण का अवसर देने के लिए भारत सरकार का आभार भी जताया।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट से झटका खाने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे शरजील इमाम, जमानत पर फिर होगी सुनवाई

‘नालंदा स्पिरिट’ को आगे बढ़ाने का संकल्प
भूटान पीएम ने कहा कि आज नालंदा विश्वविद्यालय उसी भावना को आगे बढ़ा रहा है जो प्राचीन समय में शिक्षा और एकता का प्रतीक थी। उन्होंने कहा कि नालंदा स्पिरिट को आगे बढ़ाना जरूरी है और हम भूटान से इसका हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed