{"_id":"64c3c766b576d8beb4029468","slug":"bhupen-borah-apologised-for-drawing-a-parallel-between-love-jihad-and-lord-krishna-relationship-with-rukmini-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Congress: असम कांग्रेस अध्यक्ष ने भगवान कृष्ण पर टिप्पणी करने पर मांगी माफी, लव जिहाद से की थी तुलना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Congress: असम कांग्रेस अध्यक्ष ने भगवान कृष्ण पर टिप्पणी करने पर मांगी माफी, लव जिहाद से की थी तुलना
Fri, 28 Jul 2023 07:19 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 28 Jul 2023 07:19 PM IST
सार
कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने गोलाघाट में तिहरे हत्याकांड पर टिप्पणी करते हुए भगवान कृष्ण को लव जिहाद से जोड़ दिया था। अब उन्होंने शुक्रवार को अपनी इस टिप्पणी पर माफी मांगी है।
विज्ञापन
Bhupen kumar Borah
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने गोलाघाट में तिहरे हत्याकांड पर टिप्पणी करते हुए भगवान कृष्ण को लव जिहाद से जोड़ दिया था। अब उन्होंने शुक्रवार को अपनी इस टिप्पणी पर माफी मांगी है। बोरा ने लव जिहाद और भगवान कृष्ण के रुक्मिणी से संबंधों को एकसमान बताया था। उनकी इस टिप्पणी के बाद लोगों ने उनकी तीखी आलोचना की, यहां तक कि उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन
गोलाघाट जिले में सोमवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के कारण अपनी पत्नी और सास-ससुर की हत्या कर दी थी और बाद में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे लव जिहाद का मामला बताया था क्योंकि पति मुस्लिम और पत्नी हिंदू थी।
विज्ञापन
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के कांग्रेस नेता बोरा ने कहा था कि प्यार और जंग में सब कुछ जायज है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में कृष्ण का रुक्मणी को भगाकर ले जाने समेत कई कहानियां हैं और मुख्यमंत्री को आज के दौर में विभिन्न धर्मों तथा समुदायों के लोगों के बीच शादियों को लेकर विरोध का राग नहीं अलापना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं मुख्यमंत्री सरमा ने बोरा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार को बड़ा बयान दिया और कहा कि अगर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर कोई कांग्रेस नेता बोरा के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराता है तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जब उनके बयान से चारों ओर फजीहत होने लगी और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी तो बोरा ने माफी मांगी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बीती रात सपने में मेरे दादा ने मुझसे कहा कि बयान गलत है और इसने राज्य के लोगों को आहत किया है।
आगे बोरा ने कहा कि लिहाजा मैंने नामघर (वैष्णव प्रार्थना कक्ष) में मिट्टी का दीपक, पान का पत्ता व सुपारी चढ़ाने और भगवान से माफी मांगने का फैसला किया है। मैं ऐसा इसलिए नहीं करूंगा क्योंकि मैं मुख्यमंत्री या भाजपा से डरता हूं, बल्कि इसलिए करूंगा क्योंकि इससे लोगों और सत्राधिकारों (वैष्णव आध्यात्मिक प्रमुखों) को ठेस पहुंची है।
भाजपा ने बोरा को नामघर में प्रवेश की अनुमति नहीं देने की मांग की है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री को इसके बजाय पुलिस को मुठभेड़ में मुझे मार गिराने का निर्देश देना चाहिए। बोरा ने कहा कि मैं अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार हूं। और मेरा परिवार कोई मामला दर्ज नहीं कराएगा, लेकिन मुझे प्रार्थना करने जाने से नहीं रोका जाना चाहिए।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बोरा के खिलाफ राज्य के सभी जिलों में पुलिस शिकायत दर्ज कराई। भाजयुमो के गुवाहाटी शहर अध्यक्ष निहार रंजन शर्मा ने पान बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया है कि बोरा ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।