फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhubaneswar fire mishap: Four arrested, govt files FIRs against hospital

भुवनेश्वर अग्निकांड: अस्पताल के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज, चार कर्मचारी बर्खास्त

Tue, 18 Oct 2016 10:35 PM IST
एजेंसी/ भुवनेश्वर 
एजेंसी/ भुवनेश्वर  Updated Tue, 18 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Bhubaneswar fire mishap: Four arrested, govt files FIRs against hospital
odisha
एसयूएम हॉस्पिटल अग्निकांड में मंगलवार को अस्पताल के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई। इसमें अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। एक एफआईआर चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय के संयुक्त निदेशक उमाकांत सतपथी और दूसरी अग्निशमन विभाग (सेंट्रल सर्किल) के अधिकारी बीबी दास ने दर्ज कराई है। इस बीच, अस्पताल का संचालन करने वाली संस्था ने चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। अग्निकांड में बुरी तरह जले आईसीयू और डायलिसिस यूनिट के 100 से अधिक मरीजों को दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर 20 लोगों की मौत की बात कही गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव आरती आहूजा ने बताया कि एसयूएम हॉस्पिटल के 106 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया था। उनका वहां इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। अस्पतालों का दौरा करने के बाद आहूजा ने बताया कि कैपिटल हॉस्पिटल से 14 और एएमआरआई हॉस्पिटल में पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं एम्स-भुवनेश्वर के प्रवक्ता ने अपने यहां एक मरीज की मौत होने की पुष्टि की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकतर मौतें दम घुटने  की वजह से हुई हैं। उन्होंने कहा कि मरने वालों में अधिकतर मरीज आईसीयू के हैं, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन


इस बीच, एसयूएम हॉस्पिटल का संचालन करने वाली शिक्षा ओ अनुसंधान यूनिवर्सिटी (एसओयू) प्रशासन ने अस्पताल के चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है और हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। जिन लोगों को बर्खास्त किया गया है उनमें एक अग्निशमन अधिकारी, दो इंजीनियर और एक मैनेजर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जाएंगे भुवनेश्वर

Bhubaneswar fire mishap: Four arrested, govt files FIRs against hospital
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एसयूएम हॉस्पिटल अग्निकांड से प्रभावित मरीजों से मिलने के लिए भुवनेश्वर जाएंगे। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया था और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात कर उन्हें जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नड्डा मंगलवार की रात भुवनेश्वर रवाना होंगे। जरूरत पड़ने पर मरीजों को दिल्ली भी लाया जा सकता है।

मरीजों को देखने पहुंचे सीएम
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती अग्निकांड प्रभावित मरीजों को देखने पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर मरीजों का हालचाल जाना। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अतानु सब्यसाची नायक ने कहा है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता मरीजों को समुचित उपचार उपलब्ध कराना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed