मुठभेड़ पर सियासत: दिग्गी ने पूछा, सिमी आतंकी भागे या भगाए गए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के 8 आतंकियों के फरार होने के मामले पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एनकाउंटर की जांच की मांग की है। वहीं पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने कहा कि एनकाउंटर पर सवाल उठाना विकृत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जेल से भागकर आतंकी पाकिस्तान जा सकते थे।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से सिमी के लोग जेल तोड़कर भाग रहे हैं, उसमें ये भी जांच होनी चाहिए कि कहीं इसमें मिलीभगत तो नहीं है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और कट्टरपंथी मुस्लिम विचारधारा के लोग मिलकर ही देश में दंगे-फसाद कराते हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
दिग्विजय ने कहा कि मैंने सिमी और बजरंग दल पर तत्कालीन एनडीए सरकार से प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी, लेकिन उन्होंने सिमी पर प्रतिबंध लगा दिया, बजरंग दल पर नहीं।सरकारी जेल से भागे हैं या किसी योजना के तहत भगाये गये हैं ? जॉंच का विषय होना चाहिये। दंगा फ़साद ना हो प्रशासन को नज़र रखना पड़ेगा।
विज्ञापन विज्ञापन— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 31, 2016
कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।SIMI और बजरंग दल पर मैंने प्रतिबंध लगाने की सिफ़ारिश तत्कालीन NDA सरकार से की थी। उन्होंने SIMI पर तो लगा दिया बजरंग दल पर नहीं लगाया।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 31, 2016
Now we cant get any info as all of them died, there should be a judicial probe to know how they escaped: Kamalnath (Cong) on Simi Terrorists pic.twitter.com/hHVtSN8uq8
— ANI (@ANI_news) October 31, 2016
मुठभेड़ पर आप ने भी उठाए सवाल
आप के विधायक अलका लांबा ने ट्वीट कर पूरे मामले की जांच की मांग की है। अलका ने ट्टीट किया, आतंकी जेल से भागे, एक कांस्टेबल शहीद हुआ। पकडे गए, मारे गए इन सब में नाकामी किसकी? कांस्टेबल की मौत का जिम्मेदार कौन? सजा तो उन्हें भी बनती है।'
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिमी आतंकियों के फरार होने की जांच एनआईए करेगी। सीएम ने कहा कि तथ्यों के सामने आने के बाद जांच में लापरवाही पाई गई तो की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल से आतंकियों का फरार होना बेहद गंभीर मामला है।आतंकी जेल से भागे
— Alka Lamba (@LambaAlka) October 31, 2016
एक कांस्टेबल शहीद हुआ
पकडे गए मारे गए
इन सब में नाकामी किसकी?
कांस्टेबल की मौत का जिम्मेदार कौन?
सजा तो उन्हें भी बनती है।
Locals played a crucial role as well, they updated us about the location and all other info: MP CM Shivraj Singh Chouhan on Simi Terrorists pic.twitter.com/LwtlEhIjLx
— ANI (@ANI_news) October 31, 2016
गृहमंत्री और पुलिस के बयान में फर्क : ओवैसी