फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: 10 lakh people will taste South Indian food in Ijtima

भोपालः 10 लाख लोग इज्तिमा में चखेंगे साउथ इंडियन खाने का जायका

Thu, 07 Nov 2019 09:37 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 07 Nov 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Bhopal: 10 lakh people will taste South Indian food in Ijtima

नवाबों के दौर से शुरू हुआ इज्तिमा अब दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है। 14 लोगों की एक छोटी सी जमात से शुरू किया गया यह आयोजन आज विशाल रूप धारण कर चुका है। इस बार भी यहां 10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। 22 नवंबर से शुरू होने जा रहे इस चार दिनी आलमी तब्लीगी इज्तिमा में जमातियों समेत अन्य लोग दक्षिण भारतीय से लेकर कॉन्टिनेंटल और मुगलाई खाने तक का जायका ले सकेंगे।

विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि इज्तिमा में इस बार धूम्रपान के सेवन में पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। राज्य में आयोजित होने वाला यह 72वां इज्तिमा है। इस बार विभिन्न प्रांतों की जमातों में आने वाले लोग अपने राज्य और देश के जायकों का लुत्फ उठा सकेंगे। खासतौर पर इस आयोजन में दक्षिण भारत के प्रांतों की जमातों को ध्यान में रखते हुए उत्तपम, डोसा, इडली, सांबर, बड़ा जैसे खानों का इंतजाम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं उत्तर भारतीयों के लिए यहां मुगलाई जायका और कॉटीनेंटल फूड भी होगा। पूर्वोत्तर राज्यों एवं विदेशी जमातों की मंशा अनुसार जायका भी मुहैया कराने की तैयारी है। वहीं इस इज्तिमा में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बैन रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इज्तिमा के लिए 21 ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच
इज्तिमा के लिए भोपाल आने-जाने वाली 21 ट्रेनों में उनकी क्षमता के अनुसार कोचों को बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने आदेश जारी कर दिए हैं। भोपाल के लिए आने-जाने वाली ट्रेनों में 25, 26 और 27 नवंबर को एक से लेकर दो कोच उनकी क्षमता के अनुसार बढ़ाए जाएंगे।


10 लाख लोग कर सकते हैं शिरकत
इस इज्तिम को आयोजित करने वाली समिति ने प्रशासन को बताया है कि इस बार 10 लाख लोगों के शिरकत करने का अनुमान है। आयोजकों की मानें तो इज्तिमा के अंतिम दिन सामूहिक दुआ के अवसर पर यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed