{"_id":"63f4f6b67fcb915eb40eae4f","slug":"bhimashankar-jyotirling-devendra-fadnavis-vs-himanta-biswa-sarma-claimes-latest-news-update-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhimashankar Jyotirling: 'सभी जानते हैं भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में', असम के दावे पर फडणवीस का जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bhimashankar Jyotirling: 'सभी जानते हैं भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में', असम के दावे पर फडणवीस का जवाब
Tue, 21 Feb 2023 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 21 Feb 2023 10:22 PM IST
सार
गुवाहाटी के पमोही में भीमाशंकर धाम ज्योतिर्लिंग मंदिर की यात्रा के दौरान सरमा ने कहा था कि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का आगमन शिव पुराण के अनुसार कामरूप प्रदेश में हुआ था।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर राज्य में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के अस्तित्व को लेकर असम सरकार के दावों पर विवाद के कुछ दिन बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि पवित्र स्थान पश्चिमी भारतीय राज्य यानी महाराष्ट्र में स्थित है। फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि हर कोई जानता है कि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में है और किसी को इस पर कोई संदेह नहीं है।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा कि अगर मैं कल एक विज्ञापन देता हूं, जिसमें दावा किया जाता है कि कामाख्या मंदिर महाराष्ट्र में है, तो क्या कामाख्या मंदिर महाराष्ट्र में आएगा? यह गुवाहाटी में ही रहेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुझे लगता है कि इस तरह के मुद्दे उठाने वालों के पास उठाने के लिए कोई अन्य मुद्दा नहीं है। फडणवीस की टिप्पणी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की ओर से रविवार को किए गए इस दावे के बाद आई है कि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग उत्तर-पूर्वी राज्य के प्राचीन कामरूप क्षेत्र में स्थित है।
विज्ञापन
गुवाहाटी के पमोही में भीमाशंकर धाम ज्योतिर्लिंग मंदिर की यात्रा के दौरान सरमा ने कहा था कि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का आगमन शिव पुराण के अनुसार कामरूप प्रदेश में हुआ था। पुराण में डाकिनी पहाड़ी और कामरूप के राजा का वर्णन है। शिवपुराण में स्पष्ट लिखा है कि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग कामरूप में है। यह हमारी मान्यता है। महाराष्ट्र की अपनी मान्यता हो सकती है। भारत में अन्य जगहों पर भी भगवान शिव को लेकर अपनी मान्यताएं हैं।
विज्ञापन