फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BhimaKoregaon Violence: AISA Protest outside Maharashtra House In Delhi

दिल्ली तक पहुंची कोरेगांव हिंसा की आग, महाराष्ट्र सदन के बाहर AISA का प्रदर्शन

Wed, 03 Jan 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
BhimaKoregaon Violence: AISA Protest outside Maharashtra House In Delhi

महाराष्ट्र हिंसा की आग दिल्ली तक पहुंच गई है। AISA से जुड़े छात्र दिल्ली में महाराष्ट्र सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। महाराष्ट्र सदन के बाहर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। आपको बता दें कि नए साल के पहले दिन से ही महाराष्ट्र जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। शौर्य दिवस के नाम पर शुरू हुआ जश्न आगजनी और हत्या के मातम में बदल गया। तीन जनवरी को राज्य के दलित संगठनों के आह्वान पर महाराष्ट्र बंद का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


 पुणे से शुरू हुई हिंसा की आग अब महाराष्ट्र के 18 जिलों तक फैल चुकी है। 200 साल पुराने युद्ध का जश्न मनाने को लेकर पुणे के पास हुई जातीय हिंसा के बीच दलित संगठनों ने बुधवार को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया और बंद का असर आम जन-जीवन पर पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बंद को सफल बनाने के लिए जहां प्रदर्शनकारी ट्रेन के ट्रैक पर बैठ गए हैं वहीं मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई है। प्रदर्शनकारियों ने असलफा और घाटकोपर मुंबई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद करवा दिया है। जबकि एनएम जोशी मार्ग स्थित दुकानों को जबरदस्ती बंद करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कुमार व‌िश्वास का कटा पत्ता, AAP की ओर से राज्यसभा जाएंगे ये तीन लोग

 
कोरेगांव हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए एसी लोकल ट्रेन को पूरे दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द नहीं किया गया है। मुंबई पश्चिमी रेलवे ने कहा कि गोरेगांव में रेल कार्य शुरु हो गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जिग्नेश मेवाणी का इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है। अगर मेवाणी का भाषण भड़काऊ होता तो पुलिस जरूर कार्रवाई करती। 

बंद के कारण आज मुंबई की लोकल ट्रेन से लेकर स्कूल और हाइवे तक को बंद है। महाराष्ट्र बंद का ऐलान करने वालों में बहुजन महासंघ, महाराष्ट्र डेमोक्रेटिक फ्रंट, महाराष्ट्र लेफ्ट फ्रंट समेत 250 से ज्यादा दलित संगठन शामिल हैं। प्रशासन ने ठाणे में 4 जनवरी तक धारा 144 लगा रखी है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रेक पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा कर्मी हालात को सामान्य लाने की कोशिश में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed