{"_id":"5bf26e67bdec2267b36acdfc","slug":"bhima-koregaon-case-activist-varavara-rao-taken-to-hospital-due-to-breathing-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमा कोरेगांव मामला: कार्यकर्ता वरवरा राव को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल ले जाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भीमा कोरेगांव मामला: कार्यकर्ता वरवरा राव को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल ले जाया गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ता वरवरा राव
- फोटो : PTI
सामाजिक कार्यकर्ता कवि और लेखक वरवरा राव ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ससून हॉस्पिटल ले जाया गया। बता दें रविवार को ही भीमा कोरेगांव मामले में पुणे के सेशंस कोर्ट ने राव को 26 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
शनिवार को हुए थे गिरफ्तारBhima Koregaon Case: Activist Varavara Rao taken to Sassoon hospital after complaining of difficulties in breathing. He was sent to police custody till 26 November by Pune sessions court yesterday.
— ANI (@ANI) November 19, 2018
पुणे पुलिस वरवरा राव को शनिवार रात को हैदराबाद के गांधीनगर स्थित उनके घर से गिरफ्तार करके पुलिस पुणे ले आई थी। उन्हें भीमा कोरेगांव मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राव को उस समय गिरफ्तार किया गया है जब एक दिन पहले ही उनकी तरफ से हैदराबाद मैजिस्ट्रेट कोर्ट की ट्रांजिट रिमांड और पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को खारिज करने वाली याचिकाएं रद्द कर दी गई थीं। गुरुवार को पुणे अदालत ने उनके और पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
यह है मामला
वरवरा राव समेत पांच कार्यकर्ताओं को 6 जून को माओवादियों के साथ संबंध होने के चलते गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा इनके तीन नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारकर सामाजिक असंतोष फैलाना और जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को हथियारों के बल पर हटाने की साजिश में शामिल हैं। 28 अगस्त को पुलिस ने राव के साथ चार कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधित माओवादी संगठन के साथ कथित संबंध होने के चलते गिरफ्तार किया था।