भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को हैदराबाद पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया है। चंद्रशेखर नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद को लुंगरहाउस पुलिस थाना सीमा में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में भाग लेने से पहले हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों के पास विरोध के लिए पुलिस की अनुमति नहीं थी।
इससे पहले आजाद को सीएए विरोधी-प्रदर्शन के दौरान लोगों को कथित रूप से भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें कुछ ही दिन पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया है।
Hyderabad Police: Chandrashekar Azad has been detained ahead of his participation in a protest against CAA and NRC under Lungerhouse police station limits. The protesters didn’t have any police permission for the protest. https://t.co/LNdzJ6WQME pic.twitter.com/7IMtgFVoBG
— ANI (@ANI) January 26, 2020