फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhaskaracharya Math city under progress in mumbai

महाराष्ट्र में बन रही है विश्व स्तरीय भास्कराचार्य गणित नगरी

Sat, 05 Jan 2019 09:14 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Shani Mishra Updated Sat, 05 Jan 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Bhaskaracharya Math city under progress in mumbai
Bhaskaracharya

महाराष्ट्र सरकार प्राचीन भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ व खगोलशास्त्री भास्कराचार्य के जन्मस्थान पर भास्कराचार्य गणित नगरी का निर्माण कर रही है। सूबे के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को कहा कि इस मद में सरकार ने 84 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे जहां नई पीढ़ी को भास्कराचार्य के बारे में जानकारी मिलेगी वहीं, जलगांव का चालीसगांव इलाका पर्यटन के रूप में भी विकसित होगा।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने साल 2016-2017 के आम बजट में ही जलगांव के चालीसगाव स्थित पाटन में गणित नगरी बनाने की घोषणा की थी। लेकिन, इस पर अब अमल शुरू हुआ है। मुनगंटीवार ने बताया कि गणित नगरी के लिए पहली किस्त के रूप में 82 लाख रुपये मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन


यहां तांबे की भास्कराचार्य की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। गणित के छात्रों के लिए यहां कार्यशाला बनेगी और ग्रंथालय का भी निर्माण कराया जाएगा। 

कौन हैं भास्कराचार्य 

भास्कराचार्य प्राचीन भारत के गणितज्ञ और ज्योतिषी थे। उन्होंने सिद्धांत शिरोमणि की रचना की जिसमें लीलावती, बीजगणित, ग्रहगणित तथा गोलाध्याय नामक चार भाग है। ये चार भाग क्रमश: अंकगणित, बीजगणित ग्रहों की गति से संबंधित गणित तथा गोले से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक युग में धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति की खोज का श्रेय न्यूटन को दिया जाता है। किंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि गुरुत्वाकर्षण का रहस्य न्यूटन से भी कई सदियों पहले भास्कराचार्य ने उजागर कर दिया
 था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed