फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharatvanshi will show cultural grandeur from Kashmir to Kanyakumari

PM Modi: भारतवंशी कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दिखाएंगे सांस्कृतिक भव्यता, 21 जून को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे मोदी

Tue, 13 Jun 2023 06:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 06:39 AM IST
सार

भारतवंशियों का एक समूह एंड्रयूज एयर फोर्स बेस पर उनके स्वागत की तैयारी कर रहा है, जहां 21 जून को उनका एयर इंडिया वन विमान न्यूयॉर्क से पहुंचेगा।

विज्ञापन
Bharatvanshi will show cultural grandeur from Kashmir to Kanyakumari
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले आधिकारिक अमेरिका दौरे को लेकर भारतीय-अमेरिकी समुदाय बेहद उत्साहित है। वह उनके दौरे को बेहद खास बनाना चाहता है। इसी क्रम में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की सांस्कृतिक झलक तो दिखेगी ही भारत के विकास को भी भव्य तरीके से दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन


भारतवंशियों का एक समूह एंड्रयूज एयर फोर्स बेस पर उनके स्वागत की तैयारी कर रहा है, जहां 21 जून को उनका एयर इंडिया वन विमान न्यूयॉर्क से पहुंचेगा। 600 से अधिक भारतवंशी वाशिंगटन के विलार्ड इंटरकांटिनेंटल के सामने फ्रीडम प्लाजा में भी जुटेंगे। 
विज्ञापन


मोदी के साथ योगाभ्यास भी होगा
पीएम वाशिंगटन के कैनेडी सेंटर में अमेरिकी कंपनियों के चेयरमैन और सीईओ से मिलेंगे। फिर, रोनाल्ड रीगन सेंटर में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। कई शीर्ष भारतवंशी 21 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र परिसर के उत्तरी लॉन में जुटेंगे, जहां मोदी अमेरिका पहुंचने के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मायने में बेहद खास है ये दौरा
मोदी का यह दौरा दो वजहों से खास है। पहला तो यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है, यानी वो नेता नहीं बल्कि एक देश के प्रमुख की तरफ से आमंत्रित किए गए हैं। दूसरी बात, मोदी पहले ऐसे भारतीय पीएम होंगे जो अपने कार्यकाल में दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed