फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharatratna Prof. CNR Rao awarded the International Annie Award 2020

सम्मान: भारतरत्न प्रोफेसर सीएनआर राव को ऊर्जा क्षेत्र में अनुसंधान के लिए एनी अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

Fri, 28 May 2021 06:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 May 2021 06:51 AM IST
विज्ञापन
Bharatratna Prof. CNR Rao awarded the International Annie Award 2020
भारतरत्न प्रोफेसर सीएनआर राव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतरत्न प्रोफेसर सीएनआर राव को अक्षय ऊर्जा स्रोतों और अक्षय भंडारण के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए अंतरराष्ट्रीय एनी अवार्ड 2020 से नवाजा गया है। इसे ऊर्जा अनुसंधान के क्षेत्र में नोबेल माना जाता है।

विज्ञापन


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रोफेसर राव ऊर्जा के एकमात्र स्रोत के रूप में हाइड्रोजन पर काम कर रहे हैं। हाइड्रोजन का भंडारण, हाइड्रोजन का फोटोकेमिकल और इलेक्ट्रोकेमिकल उत्पादन, हाइड्रोजन का सौर उत्पादन और गैर धातु उत्प्रेरण उनके काम के मुख्य आकर्षण हैं।
विज्ञापन


एनर्जी फ्रंटियर्स पुरस्कार धातु ऑक्साइड, कार्बन नैनोट्यूब, अन्य सामग्री और द्विआयामी प्रणालियों पर उनके काम के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 14 अक्टूबर, 2021 को रोम में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed