फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharatiya Janata Party appoints in-charge & co-incharge for 17 states for 2019 Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए 17 राज्यों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी

Wed, 26 Dec 2018 05:06 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 26 Dec 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party appoints in-charge & co-incharge for 17 states for 2019 Lok Sabha elections
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को 17 राज्यों के लिए पार्टी प्रभारियों की नियुक्ति की। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर राजस्थान में और थावरचंद गहलोत उत्तराखंड में चुनाव अभियान संभालेंगे।
विज्ञापन


राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांत उत्तर प्रदेश में गोवर्धन झडापिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। झडापिया गुजरात के नेता हैं वहीं गौतम पार्टी उपाध्यक्ष हैं। नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश से हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा को सपा तथा बसपा के संभावित गठबंधन से कठिन चुनौती मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भाजपा के महासचिवों भूपेंद्र यादव और अनिल जैन को क्रमश: बिहार और छत्तीसगढ़ का जिम्मा सौंपा गया है। राज्यसभा सदस्य वी. मुरलीधरन और पार्टी सचिव देवधर राव को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार महेंद्र सिंह को असम तथा ओ. पी. माथुर को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने कई अन्य राज्यों के लिए भी प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, पंजाब, तेलंगाना और सिक्किम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed