फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharatbandh live: over 18 crore employee-workers on strike today

भारतबंद: जानिए अलग-अलग जगहों पर कैसा है हड़ताल का असर

Fri, 02 Sep 2016 09:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
bharatbandh live: over 18 crore employee-workers on strike today
भारतबंद
देशभर में 18 करोड़ से अधिक कर्मचारी-मजदूर सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी की मांगो को न माने जाने पर आज हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल में बैंकिंग, दूरसंचार सेक्टर, बीमा सेक्टर के श्रमिक सहित बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हैं। पढ़िए अलग-अलग जगहों पर कैसा है हाल... 
विज्ञापन


-दिल्ली सरकार ने नर्सों की हड़ताल के कारण लगाया ESMA. 

-कानपुर में ऑटो चालकों ने भी हड़ताल का किया समर्थन। हॉस्पिटल में नर्स एसोसिएशन का भी समर्थन। इलाज के लिए मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी। हड़ताल के चलते रोडवेज़, आरटीओ फील्ड गन, ओइएफ, सीओडी, सहित कई केंद्रीय कार्यालयों में लगे ताले। हड़ताल में शामिल न होने वाले कर्मचारियों की हुई पिटाई। सिटी के कई जगहों पर कर्मचारियों ने किया चक्काजाम।
विज्ञापन


-यूपीः के हरहुआ क्षेत्र के बाबतपुर स्थित एलपीजी गैस प्लांट पर मजदूर संगठन के आह्वान पर आज एक दिवसीय हड़ताल से प्लांट का ताला नही खुला है। यहां सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक गैस सिलेण्डरों की भराई करके पूरे पूर्वाचंल मे ईंधन गैस की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजधानी दिल्ली में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।

-हड़ताल के कारण अधिकतर राज्यों में बैंक और सरकारी ऑफिस बंद हैं। 

-पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शांतिपूर्वक हड़ताल की जा रही है। इससे स्थानीय लोगों को कोई खास परेशानी नहीं हुई। सामान्य दिनों की तरह लोग अपने दफ्तरों और अन्य काम-काज के लिए बाहर निकले हैं।

-बेंगलुरु में एहतियात के तौर पर सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखा गया है। 

-देशव्यापी ट्रेड यूनियन की हड़ताल में प्रदर्शन के दौरान पटना और चैन्नई से हिंसा की खबरें आ रही हैं।

शिमला में सीआईटीयू कार्यकर्ताओं ने हड़ताल के दौरान अपनी मांगों के समर्थन में रैली की।


दिल्ली: राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाएं।
कोलकाता: सीआईटीयू कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगो के समर्थन में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।
दिल्ली नर्स यूनियन ने सफदरजंग हॉस्पिटल के बाहर बंद के दौरान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली में हड़ताल कर रही नर्सों पर  केजरीवाल सरकार ने एस्मा लगा दिया है।

सिलिगुड़ी असम:  म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष अशोक भट्टाचार्य 15 अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ गिरफ्तारी देते हुए
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में भारत बंद के दौरान सीपीएम और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े।
वाराणसी में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल
पश्चिम बंगाल के होजोई रेलवे स्टेशन पर बंद के दौरान सीआईटीयू कार्यकर्ता रेल रोकते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed