फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Mandapam It is our responsibility to make atma nirbhar bharat, Piyush Goyal on atma nirbhar Utsav

भारत मंडपम: भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारी जिम्मेदारी, आत्मनिर्भर भारत उत्सव के उद्घाटन पर बोले पीयूष गोयल

Thu, 04 Jan 2024 05:11 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 05:11 AM IST
सार

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत उत्सव देश की उभरती शक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है। यह उत्सव 10 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान देश में आत्मनिर्भरता की दिशा में हुई प्रगति का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने ‘’एक जिला और एक उत्पाद’’ (ओडीओपी) के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

विज्ञापन
Bharat Mandapam It is our responsibility to make atma nirbhar bharat, Piyush Goyal on atma nirbhar Utsav
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आत्मनिर्भर भारत उत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारी जिम्मेदारी है। आत्मनिर्भर भारत का मतलब यह नहीं है कि हम दूसरों के लिए अपने दरवाजे बंद कर दें।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत उत्सव देश की उभरती शक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है। यह उत्सव 10 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान देश में आत्मनिर्भरता की दिशा में हुई प्रगति का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने ‘’एक जिला और एक उत्पाद’’ (ओडीओपी) के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन


इस वर्ष के ओडीओपी पुरस्कार के लिए 25 जून से 31 जुलाई 2023 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से 26 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से 535 जिलों और विदेश में 19 भारतीय मिशनों से 580 आवेदन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडीओपी उत्पादों को बढ़ावा देने का आग्रह किया
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विदेश में भारतीय मिशनों, राज्यों और जिला पुरस्कार विजेताओं को ओडीओपी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए दूसरों को प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय बुनकरों, कारीगरों और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर भारत उत्सव का पैमाना और भी बड़ा हो जाएगा, जो देश के कोने-कोने से दुनिया भर के उत्पादों को एक साथ लाएगा। वहीं, समारोह के मुख्य अतिथि एस जयशंकर ने सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह बहुत ही अनोखे और मजबूत तरीके से देश की विविधता का प्रतिनिधित्व करता है।

मेला सबके लिए फ्री, इंडिया गेट पर मिलेगी कैब : मेले में नागरिक उड्डयन, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, आवास शहरी मामले मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, रेलवे, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और डीपीआईआईटी के कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।


मेला सबके लिए फ्री है। गेट नंबर चार और 10 से दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। इंडिया गेट से प्रगति मैदान के नेट नंबर चार तक के लिए फ्री कैब उपलब्ध है। आईटीपीओ की भूमिगत पार्किंग में वाहन पार्क करने का इंतजाम किया गया है। हर शाम तीन बजे से एंफीथियेटर में विभिन्न राज्यों के लोक गीत-संगीत के रंगारंग कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed