{"_id":"6334de15a0ac163e5027645c","slug":"bharat-jodo-yatra-will-once-again-enter-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: राहुल का केरल में सफर पूरा, अब तमिलनाडु में प्रवेश करेगी यात्रा, कर्नाटक की तरफ बढ़ेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: राहुल का केरल में सफर पूरा, अब तमिलनाडु में प्रवेश करेगी यात्रा, कर्नाटक की तरफ बढ़ेगी
Thu, 29 Sep 2022 05:21 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मलाप्पुरम/वायनाड।
एजेंसी, मलाप्पुरम/वायनाड।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Sep 2022 05:21 AM IST
सार
केरल में भारत जोड़ो यात्रा के तहत सात जिलों से होते हुए 440 किलोमीटर का सफर तय किया गया। यह केरल में यात्रा का अंतिम दिन था।
विज्ञापन
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बुधवार को वायनाड पहुंचने के साथ ही केरल का सफर पूरा हुआ। अपने संसदीय क्षेत्र में बड़ी तादाद में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अपने दूसरे घर वायनाड में केरल के हिस्से की यात्रा का समापन करने पर वह खुश हैं। इस दौरान गांधी ने सरदार भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
केरल में भारत जोड़ो यात्रा के तहत सात जिलों से होते हुए 440 किलोमीटर का सफर तय किया गया। यह केरल में यात्रा का अंतिम दिन था। बृहस्पतिवार को यात्रा एक बार फिर तमिलनाडु में प्रवेश करेगी और उसके बाद कर्नाटक की तरफ बढ़ेगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने इस मौके पर यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर्यदान मोहम्मद को श्रद्धांजलि दी। मोहम्मद का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। कांग्रेस की 150 दिन की इस यात्रा के दौरान 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जानी है। यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को तमिलनाडु से हुई थी। इसका समापन जम्मू कश्मीर में होगा। यात्रा ने 10 सितंबर को केरल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन