फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharat Jodo Yatra: Why Rahul gandhi will walk more everyday in Rajasthan

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में क्यों रोज ज्यादा चलेंगे राहुल, पहली बार कांग्रेस शासित प्रदेश पहुंची यात्रा

Mon, 05 Dec 2022 01:24 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Mon, 05 Dec 2022 01:24 PM IST
सार

Bharat Jodo Yatra: 89 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर रविवार को राजस्थान पहुंची। राहुल गांधी अब तक 7 राज्यों के 36 जिलों से गुजरकर 2800 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान वह राज्य है, जहां वे सबसे लंबा सफर करेंगे...

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Why Rahul gandhi will walk more everyday in Rajasthan
Bharat Jodo Yatra- Rahul Gandhi along with Ashok Gehlot and Sachin Pilot - फोटो : Agency

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश कर गई। इस यात्रा के पड़ाव में आने वाला यह पहला ऐसा प्रदेश है, जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है। सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे सिंधिया के प्रभाव वाले जिले झालावाड़ से शुरू हुई। यात्रा के पहले दिन कांग्रेस के सभी खेमे एक साथ दिखे। गहलोत-पायलट के समर्थक यात्रा में भाग ले रहे हैं। दक्षिण से राजस्थान पहुंची इस यात्रा में राहुल गांधी एक दिन में औसतन 25 से 30 किलोमीटर का सफर तय कर रहे थे। लेकिन राहुल राजस्थान में एक दिन में करीब 35 किलोमीटर रोज चलेंगे। जबकि कुछ तो वे एक दिन में 40 से 45 किलोमीटर भी यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन

इसलिए राजस्थान में ज्यादा चलेंगे राहुल

89 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर रविवार को राजस्थान पहुंची। राहुल गांधी अब तक 7 राज्यों के 36 जिलों से गुजरकर 2800 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान वह राज्य है, जहां वे सबसे लंबा सफर करेंगे। 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा पर रात्रि विश्राम किया। तय कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार पांच दिसंबर को वह 34.2 किलोमीटर चलेंगे। प्रदेश में अगले 14 दिन राहुल गांधी 485 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस हिसाब से औसतन एक दिन का सफर 34.64 किलोमीटर का होगा। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में 18 दिन में 520 किलोमीटर का सफर तय करना हैं।

विज्ञापन

इन 18 दिनों में से एक दिन राहुल गांधी की एंट्री का भी शामिल है। जबकि दो दिन यात्रा के विश्राम के शामिल हैं। इस हिसाब से 18 में दिनों में यात्रा केवल 15 दिन ही होगी। इन्हीं 15 में यात्रा को 520 किलोमीटर चलना है। यात्रा अपने आखिरी दिन 21 दिसंबर की सुबह 8 किलोमीटर का सफर तय कर हरियाणा में प्रवेश कर जाएंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, 11 दिसंबर को राहुल गांधी 49.6 किलोमीटर चलेंगे। इस दिन यात्रा केशोरायपाटन विधानसभा में बाजड़ली फाटक से शुरू होकर बबई के आजाद नगर तक का सफर तय करेगी। जबकि छह दिसंबर को 42.2 और 19 दिसंबर को 43.9 किलोमीटर का सफर होगा। ये 3 दिन ऐसे होंगे, जब राहुल 40 से ज्यादा किलोमीटर चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के गढ़ से राहुल की हुंकार

सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत राजस्थान में भाजपा के गढ़ झालावाड़ जिले से शुरू हो गई। सुबह करीब छह बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से यात्रा शुरू हुई। काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर के सफर के साथ यात्रा का पहला फेज पूरा हो गया। इस यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा साथ चले। जिले की झालरापाटन विधानसभा सीट से राजस्थान में घुसने के बाद यात्रा कोटा जिले में प्रवेश करेगी। फिर बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिले से होते हुए हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। झालरापाटन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की सीट है और उनका यहा अच्छा खासा दबदबा है। झालावाड़ ऐसा जिला है, जहां एक भी सीट पर कांग्रेस या निर्दलीय विधायक नहीं है। कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी जिले की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा है। झालरापाटन सीट से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे विधायक हैं। जबकि डग से भाजपा के कालूराम, खानपुर से नरेंद्र नागर और मनोहर थाना से बीजेपी के गोविंद प्रसाद विधायक हैं।

यात्रा जिन 18 सीटों से गुजरेगी, वहां 12 सीटों पर कांग्रेस काबिज

राहुल की यात्रा राजस्थान की जिन 18 विधानसभा सीटों से गुजरेगी। उनमें से 12 पर कांग्रेस काबिज है, जबकि 6 सीटों पर भाजपा। जबकि राजस्थान की एंट्री से ही जिन शुरुआती विधानसभा सीटों से भारत जोड़ो यात्रा गुजरेगी, उनमें 6 में से 5 पर भाजपा का कब्जा है। राहुल झालरापाटन के बाद रामगंज मंडी, लाडपुरा, कोटा दक्षिण, कोटा उत्तर और केशवरायपाटन होते हुए आगे बढ़ेंगे। इन 6 में से सिर्फ कोटा उत्तर को छोड़ दिया जाए, तो पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा है। सिर्फ कोटा उत्तर से यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल विधायक हैं। यात्रा के दौरान पड़ने वाली 18 सीटों में से ज्यादातर सीटें गुर्जर-मीणा बाहुल्य हैं। कुछ एक सीटों को छोड़ ज्यादातर पर या तो गुर्जर या मीणा समाज प्रभावी है। वहीं कुछ सीटें ऐसी हैं जहां दोनों समुदाय मिलकर बड़ा वोट बैंक बनाते हैं। ऐसे में यहां सचिन पायलट का दबदबा ज्यादा है।

मंदिर दर्शन कर करेंगे यात्रा की शुरुआत

जानकारी के अनुसार, राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कुछ मंदिर भी आएंगे। प्रदेश कांग्रेस ने तय किया है कि यात्रा के रास्ते में मंदिर है, तो राहुल अपनी यात्रा के दिन की शुरुआत मंदिर में दर्शन से करेंगे। यात्रा के तीसरे दिन दरा में गणेश मंदिर में दर्शन कर राहुल यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद चौथे दिन कोटा में आशापूर्णा सूर्यमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन कर यात्रा शुरू करेंगे। इसी तरह सातवें दिन बबई तेजाजी रामदेव जी मंदिर से राहुल गांधी यात्रा की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed