फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Slam Modi Government Over Inflation Unemployment Congress Kerala Tamil Nadu

Bharat Jodo Yatra: राहुल बोले- इस महंगाई में गरीब का जीना मुश्किल, भारत में सबसे अधिक ईंधन की कीमतें

Sun, 18 Sep 2022 09:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 18 Sep 2022 09:37 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नफरत से भारत के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता, बल्कि सद्भाव और शांति से ही देश आगे बढ़ सकता है। घृणा, क्रोध और बेरोजगारी में एक संबंध है। भारत जोड़ो यात्रा एक संदेश देने का काम कर रही है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Slam Modi Government Over Inflation Unemployment Congress Kerala Tamil Nadu
Rahul Gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का रविवार का 11वां दिन है। सुबह अलाप्पुझा जिले के ओट्टप्पना के बाद यात्रा शाम को पुरक्कड़ से फिर शुरू हुई। इसका समापन वंदनम के पास हुआ। इससे पहले थोट्टपल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत में सबसे अधिक ईंधन की कीमतें है। पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मैंने ऑटो चालकों और डिलीवरी करने वालों से बात की और सबने कहा कि अभी की कीमतों के हिसाब से वे अपने जीवन को कायम नहीं रख सकते।

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नफरत से भारत के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता, बल्कि सद्भाव और शांति से ही देश आगे बढ़ सकता है। घृणा, क्रोध और बेरोजगारी में एक संबंध है। भारत जोड़ो यात्रा एक संदेश देने का काम कर रही है। पहला संदेश है कि इस देश को एक साथ खड़े रहने की जरूरत है। दूसरा संदेश है कि भारत के युवाओं को बेरोजगार नहीं रख सकते। हमारे पास ऐसा देश नहीं हो सकता, जिसमें हमारे युवाओं को भविष्य, दृष्टि और सपना देने की क्षमता न हो और यह शर्मनाक है कि हम अपने नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकते। इस बात पर कोई गर्व नहीं कर सकता।
विज्ञापन


इससे पहले राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में उनसे मिलने आए लोगों की कुछ तस्वीरें साझा की। उन्होंने लिखा कि ये सिर्फ तस्वीरें नहीं हैं, ये देश के प्रत्येक नागरिक की भावनाएं हैं। उनकी आशा की, उनकी एकता, उनकी ताकत और उनके प्यार की। एक लड़की ने उन्हें अपनी बनाई हुई एक पेंटिंग भेंट की। राहुल ने उन साइकिल चालकों से भी बातचीत की। वे उनसे रास्ते में मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 150 दिनों में पूरी होगी। इस दौरान 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पदयात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed