{"_id":"635df92bde46b74ecf2e6d6f","slug":"bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-race-with-children-and-workers-congress-said-won-t-let-india-fall-apart","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने बच्चों संग लगाई रेस, बोले- गुजरात जीते तो लागू करेंगे पुरानी पेंशन स्कीम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने बच्चों संग लगाई रेस, बोले- गुजरात जीते तो लागू करेंगे पुरानी पेंशन स्कीम
Sun, 30 Oct 2022 02:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:47 PM IST
सार
तेलंगाना चरण के पांचवे दिन यात्रा गोलापल्ली से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और बच्चों संग रेस लगाकर पदयात्रियों में जोश भर दिया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को फिर से शुरू हो गई। तेलंगाना चरण के पांचवे दिन यात्रा गोलापल्ली से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और बच्चों संग रेस लगाकर पदयात्रियों में जोश भर दिया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें राहुल गांधी दौड़ लगाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
जब रेस लगाई राहुल गांधी ने...#BharatJodoYatra pic.twitter.com/iJtd3fOcYW
— Congress (@INCIndia) October 30, 2022विज्ञापन
इसके अलावा कांग्रेस ने आज की यात्रा की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। पार्टी ने लिखा है अन्याय और नफरत के खिलाफ हमें आवाज उठानी होगी। हम भारत को यूं बिखरने नहीं देंगे।
विज्ञापन
गुजरात में लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा, अगर गुजरात में कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो हम पुरानी पेंशन स्कीम को वापस लाएंगे। इसके अलावा संविदा कर्मियों को पक्का किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस का पक्का वादा है "ठेके पर काम करने वालों के लिए निश्चित नौकरी मिलेगी और पुरानी पेंशन योजना को वापस लाएंगे। इसके अलावा उन्होंने समय पर पदोन्नति का भी वादा किया।
राहुल आज तय करेंगे 22 किलोमीटर की दूरी
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी आज करीब 22 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। राहुल गांधी शाम को शादनगर में सोलीपुर जंक्शन पर एक बैठक को संबोधित करेंगे। बता दें, यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले, राज्य में कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान तेलंगाना की 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी। चार नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा को एक दिन का विश्राम दिया जाएगा।