फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra: Poonam Kaur told Why Rahul Gandhi held her hand over Bjp Priti Gandhi Tweet

Bharat Jodo Yatra: अभिनेत्री पूनम ने बताया राहुल गांधी ने क्यों पकड़ा उनका हाथ, भाजपा नेत्री को कराया चुप

Sun, 30 Oct 2022 07:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Oct 2022 07:54 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अभिनेत्री पूनम कौर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर सियासत शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Poonam Kaur told Why Rahul Gandhi held her hand over Bjp Priti Gandhi Tweet
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी व पूनम कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी और अभिनेत्री पूनम कौर की तस्वीर पर तंज कसने वाली भाजपा नेत्री प्रीति गांधी शनिवार को काफी ट्रोल हुईं। दोनों की तस्वीर पर गलत तरीके से टिप्पणी करना उनको भारी पड़ गया। एक तरफ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको काफी लताड़ा तो दूसरी ओर कांग्रेस भी उन पर हमलावर रही। आखिरकार अभिनेत्री पूनम कौर खुद सामने आईं और भाजपा नेत्री प्रीति गांधी को करारा जवाब दिया। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उनका हाथ क्यों पकड़ा था। 

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की अभिनेत्री पूनम कौर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कर्नाटक भाजपा नेत्री प्रीति गांधी ने तंज कसा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि "अपने परदादा के पदचिह्नों पर चलते हुए!"
विज्ञापन


पूनम कौर ने दिया करारा जवाब 
प्रीति गांधी के इस ट्वीट पर पूनम कौर ने करार जवाब दिया है। इसे रिट्वीट करते हुए लिखा है- "यह वास्तव में आप अपमान कर रही हैं। याद रखें, प्रधानमंत्री नारी शक्ति के बारे में बात करते हैं। मैं फिसल गई थी और गिरने वाली थी, तभी सर ने इस तरह मेरा हाथ पकड़ लिया। उन्होंने राहुल गांधी के लिए लिखा, थैंक यू सर।"

विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रिया श्रीनेत ने भी दिया जवाब
प्रीति गांधी के ट्वीट पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी जवाब दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, हां वह अपने परदादा के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और हमारे इस महान देश को एकजुट कर रहे हैं। उन्होंने प्रीति गांधी के बारे में लिखा, आपके बचपन के दुख बहुत गहरे हैं और आपके खराब हो चुके दिमाग का सबूत हैं। आपको इलाज की जरूरत है। इसके अलावा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने लिखा, शर्म की बात ये है कि वह एक महिला हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed