फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bharat Jodo Yatra in MP: Congress leader Rahul gandhi will tell truth of Shri Mahakal Lok Project

Bharat Jodo Yatra in MP: उज्जैन में पीएम के बाद राहुल की रैली, कांग्रेस बताएगी श्री महाकाल लोक प्रोजेक्ट का सच

Wed, 19 Oct 2022 04:31 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 19 Oct 2022 04:31 PM IST
सार

Bharat Jodo Yatra in MP: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के नवंबर के अंतिम सप्ताह में मध्यप्रदेश पहुंचने की उम्मीद है। यात्रा में मालवा-निमाड़ अंचल के बुरहानपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन और धार जिले के आदिवासी क्षेत्रों को शामिल किया गया है। राहुल प्रदेश में 16 दिन रहेंगे...

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra in MP: Congress leader Rahul gandhi will tell truth of Shri Mahakal Lok Project
shri mahakal lok project - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से ही प्रदेश की सियासत गर्म है। सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इसका श्रेय लेने में जुटे हुए हैं। इधर, भाजपा के जवाब में कांग्रेस ने भी उज्जैन में एक बड़ी जनसभा तैयारी करने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब मध्यप्रदेश में आएगी तब राहुल गांधी उज्जैन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

एमपी में 16 दिन रहेंगे राहुल गांधी

दरअसल, श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस संगठन कमलनाथ सरकार की उपलब्धि बताने में जुट गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के लोग रावण की तरह रथ यात्रा करते हैं, लेकिन राहुल गांधी राम की तरह पद यात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके जरिए कांग्रेस लोगों को बताएंगी कि उज्जैन में श्री महाकाल लोक पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की देन है। ये भी बताएगी कि श्री महाकाल लोक कांग्रेस की परिकल्पना का ही नतीजा है।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के नवंबर के अंतिम सप्ताह में मध्यप्रदेश पहुंचने की उम्मीद है। यात्रा प्रदेश के जिन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, इनमें आदिवासी क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया गया है। इसमें मालवा-निमाड़ अंचल के बुरहानपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन और धार जिले के आदिवासी क्षेत्रों को शामिल किया गया है। राहुल प्रदेश में 16 दिन रहेंगे। यह यात्रा प्रदेश के मालवा-निमाड़ के सात जिलों की 25 विधानसभा सीटों से गुजरेगी। पार्टी की कोशिश है कि राहुल गांधी के चेहरे को आदिवासी क्षेत्रों में पहुंचा कर आदिवासी वोटरों को रिझाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेय लेने की मची होड़

उज्जैन के महाकाल लोक का श्रेय लेने की होड़ भाजपा और कांग्रेस में है। पीएम मोदी ने महाकाल लोक के उद्घाटन पर सीएम शिवराज और उनकी सरकार की पीठ थपथपाई थी। लेकिन कांग्रेस इसे तत्कालीन कमलनाथ सरकार में लिए गए फैसले की देन बता रही है। कुल मिलाकर उज्जैन में महाकाल लोक के विस्तार को लेकर श्रेय को लेकर राजनीति जारी है। जब राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल के दर्शन और महाकाल लोक के भ्रमण के बाद जनसभा करेंगे तब भी यह मुद्दा जरूर छाएगा। इधर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाकाल मंदिर के दर्शन और महाकाल लोक के भ्रमण का भाजपा ने स्वागत किया है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक गौरीशंकर बिसेन ने कहा महाकाल लोक के पीएम मोदी के लोकार्पण का अद्भुत नजारा हर किसी को रोमांचित करता है। यदि राहुल गांधी महाकाल दर्शन के दौरान महाकाल लोक देखने जाते हैं तो उनका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed