फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Abhiyan Announced campaign to increase communal harmony

Bharat Jodo Abhiyan: सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाने के लिए अभियान की घोषणा, नागिरकों से साथ आने के लिए किया आह्वान

Wed, 03 Jan 2024 01:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 Jan 2024 01:53 AM IST
सार

महीने भर चलने वाले अभियान की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। कॉन्फ्रेंस में भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव, विजय महाजन, राष्ट्रीय सचिव कविता कुरुगंती और राष्ट्रीय समूह की सदस्य कामायनी स्वामी शामिल हुए थे। भारत जोड़ो अभियान के पदाधिकारियों ने एक संयुक्त बयान जारी किया।

विज्ञापन
Bharat Jodo Abhiyan Announced campaign to increase communal harmony
सामाजिक सद्भाव

विस्तार

भारत जोड़ो अभियान के तहत नागरिक समाज संगठनों ने सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान शुरू करने की घोषणा की है। अभियान एक महीने तक चलेगा। बता दें, सभी नागरिक समाज संगठन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से पहले ही एक साथ आ चुके थे। संगठन का कहना है कि वे भारत की समृद्धता, विविधता पर गर्व करने वाले नागरिकों को पुनर्जीवित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित समाज के लिए काम करना है।
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घोषणा
महीने भर चलने वाले अभियान की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। कॉन्फ्रेंस में भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव, विजय महाजन, राष्ट्रीय सचिव कविता कुरुगंती और राष्ट्रीय समूह की सदस्य कामायनी स्वामी शामिल हुए थे। भारत जोड़ो अभियान के पदाधिकारियों ने एक संयुक्त बयान जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश संगठित सांप्रदायिकता के उन्माद को देख रहा है। इसका मर्यादा, आस्था और धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। 2024 चुनाव से पहले धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करना गलत है। 
विज्ञापन


लोगों से एकजुट होने की अपील
संयुक्त बयान में पदाधिकारियों ने समान विचारधारा वाले नागरिकों से अपील की है कि अभियान के साथ जुड़ने के लिए 7877722353 पर मिस्ड कॉल करें। उन्होंने कहा कि हम एक स्वस्थ्य समावेशी, सत्य की खोज करने वाले मिशन में नागरिकों को सह यात्री बनने के लिए आमंत्रित करते हैं। हम नागरिकों से एकता के लिए महत्वपूर्ण मिशन में शामिल होने का आह्वान करते हैं। अभियान का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय के मुद्दों को उजागर करना हैं। इसी के साथ सभी नागरिकों की समानता और भाईचारे के लिए प्रयास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में होंगे यह कार्यक्रम
अभियान तीन जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा। अभिया के तहत कई ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रम होंगे। इसमें महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, सावित्रीबाई फुले, बाबासाहेब अंबेडकर, खान अब्दुल गफ्फार खान जैसे भारत के प्रतिष्ठित नायकों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इसी के साथ-साथ हम सौहार्द के लिए लोहड़ी और संक्रांति जैसे त्योहारों को भी मानएंगे। बता दें, भारत जोड़ो अभियान एक नागरिक समाज मंच है, जो भारत के 15 राज्यों और कई संगठनों तक फैला हुआ है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed