{"_id":"641ddd303da1f181bf05ccd3","slug":"bharat-gaurav-train-green-flag-shown-from-guwahati-to-arunachal-pradesh-tourism-will-get-boost-in-northeast-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत गौरव ट्रेन: गुवाहाटी से अरुणाचल प्रदेश के लिए दिखाई गई हरी झंडी, पूर्वोत्तर में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत गौरव ट्रेन: गुवाहाटी से अरुणाचल प्रदेश के लिए दिखाई गई हरी झंडी, पूर्वोत्तर में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Fri, 24 Mar 2023 10:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:56 PM IST
सार
पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और भारत सरकार के माननीय रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
Northeast Frontier Railway
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को विशेष रूप से कवर करने के लिए डिजाइन की गई भारत गौरव ट्रेन "नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बियॉन्ड गुवाहाटी" के सफर को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से शुक्रवार देर शाम हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। ट्रेन अपने अगले गंतव्य यानि अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान हुई। उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन पर्यटकों को लेकर 21 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करने के बाद गुरुवार को गुवाहाटी पहुंची थी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और भारत सरकार के माननीय रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता, पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे (निर्माण) के महाप्रबंधक सुनील कुमार झा और लामडिंग के मंडल रेल प्रबंधक प्रेम रंजन कुमार सहित मुख्यालय और मंडलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गणमान्य व्यक्तियों ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की अनूठी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक जीवन को जानने और अनुभव करने के लिए भारत गौरव ट्रेन के परिचालन पर काफी प्रसन्नता व्यक्त की। इस भारत गौरव ट्रेन के चलने से सभी पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन