फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Biotech in talks to take possible vaccine Covaxin global

Covid-19 Vaccine: 'कोवाक्सिन' को वैश्विक स्तर पर ले जाने की तैयारी में भारत बायोटेक

Fri, 23 Oct 2020 10:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 23 Oct 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bharat Biotech in talks to take possible vaccine Covaxin global
कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : ट्विटर

भारतीय कंपनी भारत बायोटेक कोरोना वायरस की जिस संभावित वैक्सीन पर काम कर रही है, उसमें 10 से अधिक देशों ने रुचि दिखाई है। यह जानकारी शुक्रवार को कंपनी के एक अधिकारी ने दी। बता दें कि भारत बायोटेक यह वैक्सीन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर तैयार कर रही है। 

विज्ञापन


कंपनी को सरकार से 'कोवाक्सिन' वैक्सीन के लिए तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति भी मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर साई प्रसाद का कहना है कि इस संभावित वैक्सीन को शुरुआती दो चरणों में बिना किसी प्रमुख समस्या के सुरक्षित पाया गया है। इसके शुरुआती ट्रायल करीब 1000 लोगों पर किए गए थे, जिनमें से 90 फीसदी के शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी का निर्माण हुआ था।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बायोटेक कोरोना वायरस के टीके पर तीसरा परीक्षण दिवाली के बाद शुरू कर सकती है। इस परीक्षण में 40 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। इस ट्रायल में सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद ही इसे बाजार में लाया जाएगा। हालांकि बाजार में आने के बाद भी इस वैक्सीन पर परीक्षण चलता रहेगा।

वैक्सीन को वैश्विक स्तर पर ले जाने को लेकर साई प्रसाद ने कहा है कि वैक्सीन के परिचय और क्लीनिकल ट्रायल आयोजित कराने के लिए भागीदारी को लेकर कुछ देशों से बात चल रही है। वहीं, कुछ देशों से स्थानीय स्तर पर वैक्सीन के उत्पादन को लेकर भी चर्चा चल रही है। हालांकि, प्रसाद ने इन देशों के नाम बताने से इनकार कर दिया। लेकिन, उन्होंने कहा कि ये देश दक्षिण अमेरिका, एशिया व केंद्रीय एशिया और पूर्वी यूरोप में स्थित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed