फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Biotech announces the quick rampup for COVAXIN at Chiron Behring Vaccines Ankleshwar Gujarat

टीका क्रांति : गुजरात में 'कोवाक्सिन' की 20 करोड़ डोज का होगा उत्पादन, भारत बायोटेक ने की घोषणा

Thu, 20 May 2021 09:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंगलेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंगलेश्वर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 20 May 2021 09:45 PM IST
सार

कंपनी अपने गुजरात प्लांट(चिरोन बेहरिंग वैक्सीन) के साथ 1 साल के अंदर 'कोवाक्सिन' की 20 करोड़ खुराक बनाने जा रही है और इसके लिए अतिरिक्त लैब्स की भी व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
Bharat Biotech announces the quick rampup for COVAXIN at Chiron Behring Vaccines Ankleshwar Gujarat
कोवाक्सिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वैक्सीन कंपनी भारत बायोटेक ने गुजरात के अंकलेश्वर में चिरोन बेहरिंग वैक्सीन (भारत बायोटेक की पूर्ण स्वामित्व सहायक कंपनी) में कोवाक्सिन के लिए अतिरिक्त विनिर्माण क्षमताओं को तुरंत बढ़ाने की घोषणा की है। भारत बायोटेक की ओर से जारी बयान में यह बताया गया है कि कंपनी अपने गुजरात प्लांट के साथ 1 साल के अंदर 'कोवाक्सिन' की 20 करोड़ खुराक बनाने जा रही है और इसके लिए अलग-अलग जगहों पर बहुत तेजी से काम हो रहा है। भारत बायोटेक ने कहा कि टीका के क्षेत्र में क्रांति आने वाली है और  इसके लिए अतिरिक्त लैब्स की भी व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


भारत बायोटेक ने गुरुवार को कहा कि देश में टीकों की कमी को पूरा करने के लिए   उसने गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस(GMP) नियमों के तहत हर साल कोवैक्सीन की 20 करोड़ डोज उत्पादन करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत अंकलेश्वर में कोवाक्सीन का उत्पादन 2021 की चौथी तिमाही से शुरू होगा।
विज्ञापन


भारत बायोटेक को एक और सफलता
बता दें कि बीते मंगलवार को नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा था कि भारत बायोटेक अब 2-18 वर्ष की आयु वर्ग के लिए टीके का परीक्षण करेगी। कंपनी को इसके लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से चरण दो और तीन के परीक्षण की मंजूरी मिल गई है।  वीके पॉल ने कहा कि अगले 10-12 दिनों में इसके क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने मांगी थी अनुमति 
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 विषय विशेषज्ञ समिति ने 11 मई को भारत बायोटेक द्वारा किए गए उस आवेदन पर विचार-विमर्श किया, जिसमें उसके कोवाक्सीन टीके की दो साल से 18 साल के बच्चों में सुरक्षा और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने समेत अन्य चीजों का आकलन करने के लिए परीक्षण के दूसरे/तीसरे चरण की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था। वहीं अब ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से भी अनुमति मिल गई जिससे ट्रायल का रास्ता साफ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed