भीम आर्मी का भारत बंद: मेरठ में तीन युवक हिरासत में, अलीगढ़ में हालात बेकाबू
- भीम आर्मी के मुखिया चंद्रखेखर आजाद ने सीएए, एनआरसी और दलितों की पिटाई के विरोध में भारत बंद बुलाया है।
- बंद के मद्देनजर यूपी और बिहार में हाई अलर्ट है।
- कई दलों ने बंद का समर्थन किया है।
- आजाद ने लोगों से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
अलीगढ़ के कई इलाकों में बाजार बंद
अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली के सामने भी धरना प्रदर्शन जारी है। वहां भी लगातार सरकार विरोधी नारेबाजी की जा रही है। पुलिस के समझाने पर बार-बार टकराव के हालात बन रहे हैं। दिल्ली गेट और ऊपरकोट थाना क्षेत्र के मुस्लिम इलाकों के सभी बाजार बंद हैं। करीब 12:30 बजे सब्जी मंडी इलाके के दुकानदारों को भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करते हुए बाजार बंद करा दिया गया है।अलीगढ़ में बेकाबू होने लगे हालात
अलीगढ़ के शाहजमाल ईदगाह के सामने नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। रविवार दोपहर प्रदर्शनस्थल पर करीब 8000 लोग जुट गए। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की टोलियां नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में घूम रही हैं।आंबेडकर की प्रतिमा को पहनाई माला
भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद ने औरंगाबाद में उच्चतम न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ मार्च निकाला जिसमें कहा गया है कि सरकारी नौकरी और पदोन्नति में कोटा देने के लिए राज्य बाध्य नहीं हैं। उन्होंने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को भी माला पहनाई।Maharashtra: Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad led march against the Supreme Court ruling that states were not bound to provide reservation in government jobs & quota in promotion, in Aurangabad today. He also garlanded a statue of Bhimrao Ambedkar. pic.twitter.com/9f7nUML1J3
— ANI (@ANI) February 23, 2020
बदर अली नजरबंद, हिरासत में तीन युवक
एसएसपी अजय साहनी ने शनिवार को सभी थानेदारों को निर्देश दिए। कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में भीड़ सड़क पर उतरी तो थानेदार निलंबित किए जाएंगे। सीओ भी जिम्मेदार होंगे। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात है। रविवार सुबह पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैगमार्च निकाला।
बिहार में बंद का असर
किसी भी अप्रिय घटना से बचें: चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर कहा, 'मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करता हूं कि 23 फरवरी के भारत बंद में सहयोग करें। जय भीम। मेरी पूरे बहुजन समाज से अपील है कि नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाना हमारा मौलिक अधिकार है इसलिए शांतिपूर्ण ढंग से भारत बंद करवाएं। किसी भी अप्रिय घटना से बचें। भाजपा के लोग आपको उकसाने की कोशिश करेंगे किसी भी प्रकार के उकसावे में न आएं।'बंद को मिला बिहार की विपक्षी पार्टियों का साथ
चंद्रशेखर आजाद द्वारा बुलाए गए भारत बंद का विपक्षी पार्टियों ने समर्थन किया है। यह बंद सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ है जिसमें कहा गया था कि राज्य सरकारी नौकरियों और पदोन्नति में कोटा देने के लिए बाध्य नहीं हैं। इसके अलावा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और दलितों की पिटाई को लेकर भी बंद बुलाया गया है। वहीं बिहार में भी बंद के मद्देनजर हाई अलर्ट है।
मेरठ जोन में हाई अलर्ट
मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार का कहना है कि हम स्थिति पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं। खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट को एक-दूसरे से साझा किया जा रहा है। फिलहाल मिले इनपुट के अनुसार भारत बंद का पश्चिमी यूपी में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। दो अप्रैल को हुई हिंसा के तहत सावधानी बरती जा रही हैं। कुमार ने कहा, 'दो साल पहले दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान सोशल मीडिया की वजह से हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, हम निश्चित रूप से हाई अलर्ट पर हैं और हमारी नजर संभावित उपद्रवियों पर है। सोशल मीडिया पर खासतौर से नजर रखी जा रही है।'