Bharat Bandh Live: CAA, NRC के खिलाफ भारत बंद, पुणे में 250 से ज्यादा हिरासत में
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। सीएए के खिलाफ आज कुछ संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है। हालांकि इसे लेकर सभी राज्यों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Pune Police: Over 250 protesters have been detained in Pune city till now, over their protest against #CitizenshipAmendmentAct and NRC, in support of the 'Bharat Bandh' called by multiple organisations today, against CAA and NRC. #Maharashtra
— ANI (@ANI) January 29, 2020
लखनऊ में बंद का नहीं दिखा असर
लखनऊ में तो बंद का असर बिल्कुल भी नहीं देखने को मिला जबकि कई जिलों में प्रमुख बाजार की कुछ दुकानें बंद रहीं तो कहीं खुली रहीं।अयोध्या जिले में बहुजन मुक्ति मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया था। जिसके कारण जिले में बुधवार को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बंद का असर दिखा और दुकानें बंद रहीं। शहर के रुदौली व भदरसा क्षेत्रों में बंद का असर दिखा। इसी तरह बलरामपुर के झारखंडी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकने का प्रयास किया। मुस्लिम समाज की दुकानें व सब्जी मंडी भी बंद रही।बागपत के बड़ौत में सीएए का विरोध।
बागपत के बड़ौत में सीएए का विरोध। फूस वाली मस्जिद के पास बंद कराया बाजार। पुलिस ने इस दौरान तीन युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं बाजार में दुकानों के बाहर बैनर लगाए गए। क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इस क्षेत्र में में ज्यादातर दुकानें बंद हैं।पश्चिमी यूपी में बंद का असर
सीएए, एनआरसी और ईवीएम के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से तथाकथित बंद को लेकर मेरठ में मिलाजुला असर रहा। शहर के हापुड़ अड्डा स्थित भगत सिंह मार्केट में बंद के आह्वान पर एक वर्ग ने दुकानें बंद कर रखी हैं। शहर के अन्य स्थानों पर बंद बेअसर नजर आ रहा है।मुंबई में कई ट्रेनें रोकी गईं, ठाणे में कोई असर नहीं
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ कुछ संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के तहत कांजुरमार्ग स्टेशन पर पटरियों पर विरोध प्रदर्शन के कारण बुधवार सुबह मुंबई में मध्य रेलवे (सीआर) की उपनगरीय रेल सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित हुईं। पुलिस ने बताया कि कम से कम 100 प्रदर्शनकारी सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन की पटरियों पर जमा हो गए और सीएसएमटी की ओर जाने वाली धीमी गति की कई ट्रेनों को रोक दिया।
#WATCH Activist Tapan Bose at Jantar Mantar during anti-CAA/NRC protest: Pakistan is not an enemy country, ruling class of India & Pakistan are alike. Our armies are alike too, their army kills their people and our army kills our people, there is no difference between them. pic.twitter.com/DaVHms7dWZ
— ANI (@ANI) January 29, 2020
Delhi: Protest at Jantar Mantar against Citizenship Amendment Act (CAA), National Register of Citizens (NRC) & National Population Register (NPR). pic.twitter.com/oskAgFirfT
— ANI (@ANI) January 29, 2020