फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Bandh Live Updates: किसान संघ ने पंजाब में 'रेल रोको' आंदोलन को 29 सितंबर तक बढ़ाया

Fri, 25 Sep 2020 11:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 25 Sep 2020 11:18 PM IST
खास बातें

कृषि विधेयक के खिलाफ शुक्रवार को किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई किसान संगठनों ने आज राष्ट्रव्यापी भारत बंद बुलाया है। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, अखिल भारतीय किसान महासंघ और भारतीय किसान यूनियन द्वारा देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि यह विधेयक किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएंगे और एमएसपी की व्यवस्था पहले की तरह बनी रहेगी। इसके बावजूद किसान संगठनों का कहना है कि यह विधेयक कॉरोपोरेट्स को फायदा पहुंचाने वाले हैं। इसी के चलते देशभर में बंद बुलाया गया है। विरोध की वजह से पंजाब-हरियाणा और बिहार में सड़क मार्ग प्रभावित हो गया है। कई जगहों पर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन
Bharat Bandh Live Updates News in Hindi farm bills farmers union msp corporates parliament delhi punjab haryana up maharashtra 
अमृतसर में किसानों का विरोध-प्रदर्शन - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:33 PM, 25-Sep-2020

उत्तराखंड में किसानों ने किया कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन

कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों ने उत्तराखंड के हरिद्वार तथा उधमसिंह नगर जिलों सहित अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किए। हरिद्वार जिले के मंगलौर में किसानों ने हुंकार भरते हुए तीन घंटे तक गुड़ मंडी के बाहर राजमार्ग को जाम कर दिया। किसानों ने कहा कि यदि उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य मिले तो उन्हें कर्ज की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारें अपने मंत्रियों और अधिकारियों की जेबें भरने के लिए कर्ज आदि की योजनाएं लेकर आती हैं।

10:27 PM, 25-Sep-2020

कर्नाटक में शिवमोगा-दावणगेरे राजमार्ग को जाम किया

कर्नाटक में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) और दलित संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने आज पहले शिवमोगा में कृषि क्षेत्र से संबंधित हाल ही में पारित बिलों के विरोध में शिवमोगा-दावणगेरे राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया।
 
विज्ञापन
08:59 PM, 25-Sep-2020

कृषि बिल को लेकर पूरे दिन आज क्या-क्या हुआ

संसद द्वारा हाल ही में पारित तीन कृषि बिलों के विरोध में किसानों ने देश के कई हिस्सों में नारेबाजी की और सड़कों को जाम किया। सबसे व्यापक विरोध पंजाब और हरियाणा में हुए, लेकिन कई किसान यूनियनों द्वारा दिए गए भारत बंद के आह्वान के तहत उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, केरल और कर्नाटक से भी प्रदर्शन किए गए।
08:53 PM, 25-Sep-2020

सुखबीर बादल ने सीएम से पूरे पंजाब को मार्केट यार्ड घोषित करने की मांग की

शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पूरे पंजाब के अपने "चक्का जाम" कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन किया। यहां तक कि सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से कृषि बिलों पर तत्काल कैबिनेट बैठक बुलाने के लिए कहा और पूरे राज्य को एक "मंडी" (प्रमुख बाजार यार्ड) घोषित करने के लिए अध्यादेश लाने का आह्वान किया। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि राज्य में नए केंद्रीय कृषि बिल लागू नहीं हो सकते हैं।
07:31 PM, 25-Sep-2020

टीएमसी के किसान विंग ने कोलकाता में विरोध-प्रदर्शन किया

टीएमसी के किसान विंग ने हाल ही में पारित कृषि कानूनों के खिलाफ आज कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया। टीएमसी नेता ने कहा कि 'यह एक कठोर कानून है, जो बिना किसी प्रक्रिया के मोदी सरकार द्वारा बलपूर्वक पारित किया गया है। मोदी सरकार आम लोगों के लिए नहीं है।'
 
06:20 PM, 25-Sep-2020

सारे प्रावधान किसान विरोधी हैं, मंडियां समाप्त हो जाएंगी- गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 'ये फासीवादी सोच के लोग हैं, लोकतंत्र में इनका विश्वास नहीं है इसलिए तमाम वो काम कर रहे हैं जिससे जनता का ध्यान हटाया जा सके।' उन्होंने कहा कि ‘विधेयको में किए गए सारे प्रावधान किसान विरोधी हैं, मंडियां समाप्त हो जाएंगी और मुझे बहुत बड़ी बर्बादी के लक्षण दिख रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
06:14 PM, 25-Sep-2020

कृषि विधेयकों को लेकर गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि विधेयकों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विधेयक बड़े शर्मनाक तरीके से पास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘जो कानून बनाया गया उसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का प्रावधान क्यों नहीं किया गया, उससे आप समझ सकते हैं कि हालात बड़े गंभीर हैं और जिस रूप में ये तीनों विधेयक पास किए गए, वो भी बड़े शर्मनाक तरीके से किए गए हैं।’’
05:34 PM, 25-Sep-2020

पश्चिम बंगाल में कृषि विधेयकों के खिलाफ वाम दलों का प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में वाम दलों से जुड़े किसान संगठनों के सदस्यों ने कृषि विधेयकों को वापस लेने की मांग लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। माकपा के किसान मोर्चे 'सारा भारत कृषक सभा' और भाकपा, फॉरवर्ड ब्लॉक तथा आरएसपी जैसे वाम साझेदारों से जुड़े किसान संगठनों ने कई जिलों में रैलियां निकालीं और कुछ देर के लिए सड़कें भी जाम कीं। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने सब्जियां तथा कृषि उत्पाद लेकर जुलूस निकाला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ नारेबाजी की।

05:16 PM, 25-Sep-2020

कृषि बिल तमिलनाडु के रैयतों को प्रभावित नहीं करेगा- पलानीस्वामी

तमिलनाडु सरकार ने दावा किया कि हाल ही में पारित किए गए तीन कृषि बिल किसानों को प्रभावित नहीं करेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि किसान के हितों के लिए किसी भी हानिकारक कानून को लागू नहीं होने देंगे। तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरीकन्नु ने कहा कि राज्य के किसान केंद्रीय कानून से प्रभावित नहीं होंगे।
04:28 PM, 25-Sep-2020

बिल के विरोध में 'रेल रोको' आंदोलन 29 सितंबर तक बढ़ाया

पंजाब और हरियाणा के किसान हाल में संसद से पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ सड़कों पर उतरे। पंजाब में जहां पूरी तरह से ‘बंद’ रहा। वहीं, किसान संगठनों ने पूर्व में घोषित ‘रेल-रोको’ प्रदर्शन को तीन दिन और बढ़ाने का एलान किया है। इससे पहले 24 से 26 सितंबर तक ‘रेल-रोको’ प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। इसे 29 सितंबर तक बढ़ाने का एलान किया है। पूरे पंजाब में दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सब्जी और अनाज मंडियां बंद रहीं और किसानों के संगठनों ने अपनी मांगों के प्रति इसे ‘अभूतपूर्व’ समर्थन करार दिया।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed