{"_id":"605de59a8ebc3ed3a2402104","slug":"bharat-bandh-farmers-block-rail-tracks-at-31-places-in-delhi-haryana-and-punjab-4-shatabdi-trains-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद: दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 31 जगहों पर रेल पटरियों पर बैठे किसान, चार शताब्दी ट्रेनें हुईं रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत बंद: दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 31 जगहों पर रेल पटरियों पर बैठे किसान, चार शताब्दी ट्रेनें हुईं रद्द
Fri, 26 Mar 2021 07:16 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:16 PM IST
सार
रेलवे के अधिकारियों ने अमर उजाला को बताया कि किसानों ने बंद के दौरान पंजाब और हरियाणा में 32 स्थानों पर रेल पटरियों को अवरूद्ध कर दिया, जिससे रेल यातायात बाधित हुआ...
विज्ञापन
भारत बंद के दौरान रेल पटरियों पर बैठे किसान
- फोटो : ANI
विस्तार
किसान संगठनों ने शुक्रवार को तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद किया। 12 घंटे के इस देशव्यापी बंद के दौरान किसानों ने रेल पटरियों, बाजार और प्रमुख राजमार्गों पर प्रदर्शन किया। कई राज्यों में किसानों ने रेल मार्ग को भी बाधित किया। हरियाणा और पंजाब के अलावा किसानों ने किसी भी राज्यों में ट्रेनों को नहीं रोका है।
विज्ञापन
किसानों के बंद को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के ग्रीन लाइन के चार मेट्रो स्टेशनों टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन के प्रवेश और निकास को बंद रख गया। हालांकि मेट्रो यहां से गुजरती रही।
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा में रेल यातायात किसानों, कृषि मजदूरों, कमीशन एजेंटों, ट्रेड यूनियनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के विरोध के रूप में बुरी तरह प्रभावित हुआ। किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी चक्का जाम किया गया। अमृतसर में किसान रेल मार्ग पर बैठ गए। जिससे यहां रेल मार्ग बाधित हो गया।
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों ने अमर उजाला को बताया कि किसानों ने बंद के दौरान पंजाब और हरियाणा में 32 स्थानों पर रेल पटरियों को अवरूद्ध कर दिया, जिससे रेल यातायात बाधित हुआ। विरोध प्रदर्शनों के कारण चार शताब्दी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 31 अन्य ट्रेनें रुकी हुई हैं। जिन 32 स्थानों पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है, वे दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर रेलखंड के अंतर्गत आते हैं।
गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दिल्ली के सिंघू, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर शुक्रवार सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक बंद का आह्वान किया था।