फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat bandh enters in second day live updates

ट्रेड यूनियन हड़ताल का दूसरा दिन: पटना में राजद, सपा, हम और वाम दल के नेता प्रदर्शन में शामिल

Wed, 09 Jan 2019 10:17 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 09 Jan 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Bharat bandh enters in second day live updates
bharat bandh
सरकार की नीतियों के खिलाफ विभिन्न संगठनों के बुलाए भारत बंद का आज दूसरा दिन है। इस बंद में भाग ले रहे संगठन कामकाज बंद कर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे दिन भी कई जगहों से यातायात बाधित करने की खबरें सामने आ रहीं है। आमजन को इस बंद से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बंद का सीधा असर बैंकिंग सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। बंद का सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रहा है। इस दौरानकई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने रेल मार्ग बाधित किया, जिसकी वजह से कई ट्रेनें लेट चल रही हैं।
विज्ञापन

यह तस्वीरें कोलकाता-जादवपुर बस स्टैंड की है। राज्य सरकार ने बस चालकों को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश केंद्रीय ट्रेड यूनियनों  देशव्यापी बुलाए बंद को लेकर दिए गए हैं। ट्रेड यूनियन ने न्यूनतम भत्ता, सामाजिक सुरक्षा स्कीम और पब्लिक-प्राइवेट सेक्टर के निजीकरण के खिलाफ यह बंद बुलाया है।
 
भारत बंद: बंगाल सरकार ने बस चालकों को सुरक्षा के लिए दिए हेलमेट पहनने के निर्देश 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुंबई में  बेस्ट बस के कर्मचायियों ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी काम बंद रखा। कर्मचारियों के स्थायीकरण, बेस्ट बजट को बीएमसी के ए बजट के साथ मिलाने और आवासी संबंधी समस्याओं को लेकर कल से ही बेस्ट के कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
 

 
विज्ञापन

सीपीआई नेता नेता सुजन चक्रवर्ती को उनके समर्थकों सहित पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह ट्रेड यूनियनों के न्यूनतम भत्ता और सामाजिक सुरक्षा स्कीम की मांग को लेकर प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे।
 

 

हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने झिकिरा-हावड़ा रुट के शानपुर मोड़ पर पर एक बस पर पथराव कर दिया दिया जिसमें दो छात्र घायल हो गए।
 

 

ट्रेड यूनियनों के दो दिनों के बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कूच विहार के दिनहाटा में एक सरकारी बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में ड्राइवर सहित दो लोग घायल है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
 

 

उत्तर 24 परगना के अशोक नगर में एक संदिग्ध चीज बरामद हुई। पूर्व रेलवे के सीआरपीओ निखिल कुमार ने बताया कि संदिग्ध चीज बम है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। बम को डिफ्यूज करने के बाद रेल लाइन को चालू किया जाएगा।
 

 

उत्तर 24 परगना के अशोक नगर में मिले बम को निष्क्रिय कर दिया गया है। बनगांव सेक्शन पर सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।

 

बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के बुलाए दो दिवसीय हड़ताल में राष्ट्रीय जनता दल,समाजवादी पार्टी, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और वाम दलों ने भाग लिया। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed