{"_id":"686de900e5d1f0c7ca075a6a","slug":"bharat-band-impact-on-bank-will-bharat-bandh-have-impact-on-banks-no-holiday-today-bank-open-or-close-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Band Impact On Bank: बैंकों पर 'भारत बंद' का कितना असर? आज छुट्टी नहीं, लेकिन सेवाएं हो सकती हैं बाधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Band Impact On Bank: बैंकों पर 'भारत बंद' का कितना असर? आज छुट्टी नहीं, लेकिन सेवाएं हो सकती हैं बाधित
Wed, 09 Jul 2025 09:29 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 09 Jul 2025 09:29 AM IST
सार
Bharat Band Impact On Bank: 10 ट्रेड यूनियनों ने आज भारत बंद का एलान किया है, जिसके वजह से देश भर में कई सेवाएं प्रभावित हो रही है। क्या इस बंद का असर बैंक या बैंक सेवाओं पर भी पड़ रहा है? जानें सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
'भारत बंद' का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार ऐसे आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं। 'भारत बंद' के तहत, सार्वजनिक परिवहन, सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, डाक संचालन, कोयला खनन और औद्योगिक उत्पादन जैसे क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है। बैंकिंग के साथ-साथ बीमा, डाक, परिवहन, बिजली, कोयला, निर्माण जैसे कई क्षेत्रों के 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं।
सबसे अहम सवाल क्या बैंक सेवाएं चालू हैं?
नियमत: आज बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि आज कोई भी आधिकारिक अवकाश नहीं है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक अवकाश की सूची के अनुसार 9 जुलाई यानी आज बैंक खुल रहने चाहिए। लेकिन बैंकों में यूनियन शामिल है या वे बैंक जिनके कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं, वहां पर बैंकों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Bharat Band: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दिखा भारत बंद का असर, सात प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
बैंकों पर 'भारत बंद' का कितना असर?
भारत बंद और बैंकों के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण बैंक स्टाफ कम होने के कारण कई सेवाएं बाधित होंगी और कुछ सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आपको बैंक में लंबी लाइन में खड़े रहना पड़ सकता है। बता दें कि, सरकारी और कोऑपरेटिव बैंक में हड़ताल का असर जरूर पड़ सकता है। अगर आपको बैंक में कोई काम है तो एक बार जरूर बैंक में फोन कर बात करें, फिर बैंक जाएं।
जुलाई महीने में बैंक की आधिकारिक छुट्टियां?
बता दें कि देशभर में रविवार को बैंक बंद रहता है। वहीं, दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं।
14 जुलाई (सोमवार) – मेघालय के शिलांग में बेह देइनखलम त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
16 जुलाई (बुधवार) – उत्तराखंड के देहरादून में हरेला पर्व के चलते बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई (गुरुवार) – शिलांग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे।
19 जुलाई (शनिवार) – त्रिपुरा के अगरतला में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
28 जुलाई (सोमवार) – सिक्किम के गंगटोक में द्रुकपा त्शे-जी उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
किन-किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
27 लाख से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल में रहेंगें तो इस हड़ताल का असर सिर्फ बैंकों तक सीमित नहीं रहेगा।

- बीमा सेवाएं, डाक घर और डाक वितरण
- राज्य परिवहन बसें, बिजली आपूर्ति
- कोयला खनन और निर्माण
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन