फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhandara-Gondiya MP escapes unhurt after his SUV hits truck carrying CNG in Nagpur

Maharashtra: सीएनजी ले जा रहे ट्रक से टकराई कांग्रेस सांसद की एसयूवी, बाल-बाल बचे; हवाई अड्डे जा रही थी कार

Mon, 30 Mar 2026 11:06 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर (महाराष्ट्र) Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 30 Mar 2026 11:06 PM IST
सार

Maharashtra:  महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया के सांसद प्रशांत पड़ोले की एसयूवी नागपुर में सीएनजी से भरे ट्रक से टकरा गई, जिसमें वह बाल-बाल बचे। दुर्घटना में गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और वाहन में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Bhandara-Gondiya MP escapes unhurt after his SUV hits truck carrying CNG in Nagpur
प्रशांत पड़ोले की एसयूवी - फोटो : एक्स/प्रशांत पड़ोले

विस्तार

महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया के सांसद प्रशांत पड़ोले बाल-बाल बच गए, जब उनकी एसयूवी सोमवार को सीएनजी से भरे एक ट्रक से टकरा गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


वाडोडा थाना अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह साढ़े पांच बजे भंडार रोड पर हल्दीराम फैक्टरी के पास हुई। उन्होंने बताया, कांग्रेस सांसद की टोयोटा फॉर्च्यूनर ने पीछे से सीएनजी से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। ट्रक बाईं लेन में जाने की कोशिश कर रहा था। तभी एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी। पड़ोले नागपुर हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे, ताकि संसद सत्र में जा सकें।
विज्ञापन

 


ये भी पढ़ें: 'सैनिकों को दो लड़ाइयां लड़ने को मजबूर न किया जाए', चीफ जस्टिस ने जवानों के लिए न्यायिक पहुंच पर दिया जोर

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने कहा, फॉर्च्यूनर का सामने का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। एसयूवी चालक राहुल गिरहेपुंजे, निजी सहायक देवेंद्र शाहारे और गनमैन आकाश खडसे को मामूली चोटें आईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल म्हासके ने बताया कि ट्रक चालक विक्रम बहादुर सिंह मौके से फरार हो गया था, उसे यवतमाल से पकड़ लिया गया। म्हास्के ने बताया कि सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोहर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed