फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhaiyaji Joshi asked if talking about welfare of country is politics on calling RSS political group

संघ को राजनीतिक संगठन बताने पर बोले भैया जी जोशी, क्या देश हित की बात करना राजनीति है?

Thu, 20 Feb 2020 12:14 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 20 Feb 2020 12:14 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह ने संघ को राजनीतिक संगठन बताने वाले आलोचकों से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि क्या राष्ट्र और देश के बारे में सोचना सियासत है? यह कैसे हो सकता है? यदि देश की सीमा के बारे में सवाल हैं तो क्या देश का आम आदमी इस बारे में नहीं सोचे?

विज्ञापन
Bhaiyaji Joshi asked if talking about welfare of country is politics on calling RSS political group
भैयाजी जोशी (फाइल फोटो)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी ने बुधवार को संघ को राजनीतिक संगठन बताए जाने की निंदा की। उन्होंने ऐसा करने वाले लोगों से पूछा कि क्या देश के हित की बात करना राजनीतिक है। संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर उर्फ गुरुजी की जयंती पर जोशी ने संघ के आलोचकों से सवाल किया कि क्या संघ ने जो कुछ बोला, वह प्रकृति में राजनीतिक था?

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्या राष्ट्र और देश के बारे में सोचना सियासत है? यह कैसे हो सकता है? यदि देश की सीमा के बारे में सवाल हैं तो क्या देश का आम आदमी इस बारे में नहीं सोचे? यदि देश में कुछ अच्छा हो रहा है, तो क्या हमें इस पर अपनी खुशी नहीं प्रकट करनी चाहिए? यदि देश की अस्मिता पर हमला हो तो क्या सभी को चुप रहना चाहिए?
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इसलिए समाज के हर वर्ग के लिए अच्छी और बुरी चीजों के बारे में सोचने की आवश्यकता है लेकिन यदि ऐसी सोच रखी जाती है तो इसे राजनीतिक करार दिया जाता है। ऐसी विकृति हमारे यहां है। उन्होंने कहा कि संघ को लोगों को राजनीतिक कहा जाता है लेकिन हमने कभी भी कोई चुनाव नहीं लड़ा और ऐसा होने की कोई संभावना भी नहीं है। संघ में, चुनाव होते हैं और लोगों को इस बारे में पता भी नहीं चल पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed