फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhairo and Jaswant singh came to Vasundhara in Rajasthan, what happened with them know: Ashok Gehlot

भैरोसिंह और जसवंत राजस्थान में वसुंधरा को लेकर आए थे, बदले में क्या मिला सब जानते हैं: अशोक गहलोत

Thu, 18 Oct 2018 12:33 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bhairo and Jaswant singh came to Vasundhara in Rajasthan, what happened with them know: Ashok Gehlot
अशोक गहलोत

कांग्रेस पार्टी के नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के व्यवहार और उनकी कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को 24 अकबर रोड पर एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत और पूर्व वित्त, रक्षा व विदेश मंत्री रहे जसवंत सिंह राजस्थान में वसुंधरा राजे को लेकर आए थे। हालांकि वे मेरे खिलाफ वसुंधरा को लाए थे, लेकिन मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद वसुंधरा ने जिस प्रकार से इन दोनों नेताओं के प्रति व्यवहार किया, वह आज राजस्थान के बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। ऐसा व्यवहार कोई भी व्यक्ति, खासतौर से उसके साथ नहीं कर सकता, जिनके उपर एहसान भी हो।

विज्ञापन


गहलोत यहीं पर नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, जब भैरोसिंह शेखावत उपराष्ट्रपति थे तो वसुंधरा राजे ने उन्हें कभी एक प्रोग्राम में भी राजस्थान नहीं बुलाया। जब वे बीमार पड़े तो भी उन्होंने उनकी परवाह नहीं की। जसवंत सिंह का भी उन पर अहसान था, लेकिन वसुंधरा ने उन्हीं की टिकट काट दी। उनको व्यक्तिगत प्रतिष्ठा के आधार पर निशाना बनाया गया। कांग्रेसी नेता ने कहा, मैं इसे एक षड़यंत्र के रुप में देखता हूँ कि देश की राजनीति में ये व्यक्ति जीत जाएगा तो पता नहीं क्या फैसला हो सकता है। यही वजह रही कि वसुंधरा राजे ने किसी से मिलीभगत कर एक साजिश के तहत जसवंत सिंह का बाड़मेर से टिकट कटवा दिया। बतौर गहलोत, ये बातें मैंने खुद महसूस की हैं। मुझे किसी ने कहा नहीं है।
विज्ञापन


जसवंत सिंह तो प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य व्यक्ति थे

अशोक गहलोत ने इसी संदर्भ में कहा, आप लोग गवाह हैं कि देश की राजनीति में क्या हो रहा है। जसवंत सिंह मेरे इलाके से आते हैं। आप देखिये, जो व्यक्ति वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री रहा हो तो इसका मतलब है कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य व्यक्ति है। लोग जानते थे कि वे कभी भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। राजनीति में वसुंधरा राजे का अहम, घमंड सातवें आसमान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में केवल दो लोग राज कर रहे हैं

देश में सिर्फ दो लोग राज कर रहे हैं, एक प्रधानमंत्री मोदी और दूसरे अमित शाह हैं। गहलोत ने कहा, देश के अंदर तानाशाही, अहम और घमंड के साथ शासन चल रहा है। इन लोगों ने ट्रांसपेरेंसी का आवरण बना रखा है। खूब भ्रष्टाचार हो रहा है। सभी वायदे झूठे साबित हो रहे हैं ये पूरा देश जानता है। उनके षडयंत्र का शिकार लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी हो रहे हैं। भाजपा वाले खुद भी अंदर ही अंदर इतने दुखी हो गए हैं कि हमारे पास कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने वालों की लंबी लाईन लग रही है। भाजपा नेता कांग्रेस में आने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ये हमारे कांग्रेस अध्यक्ष फैसला करेंगे कि किस रुप में हमें उनको एंट्री देनी है या नहीं देनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed